26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नैला में बनाया जा रहा 100 फीट का आकर्षक पंडाल, हीरे-मोती व सोने-चांदी से जडि़त होंगी मां दुर्गा की प्रतिमा

- पंडाल व मूर्ति की स्थापना के लिए जुट गए हैं कोलकाता के कारीगर

2 min read
Google source verification
नैला में बनाया जा रहा 100 फीट का आकर्षक पंडाल, हीरे-मोती व सोने-चांदी से जडि़त होंगी मां दुर्गा की प्रतिमा

नैला में बनाया जा रहा 100 फीट का आकर्षक पंडाल, हीरे-मोती व सोने-चांदी से जडि़त होंगी मां दुर्गा की प्रतिमा

जांजगीर-चांपा. हर बार की तरह नैला की दुर्गा प्रतिमा फिर प्रदेश स्तर में आकर्षण का केंद्र होगा। इसके लिए 100 फीट आकर्षक पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें 50 चौड़ी 35 फीट ऊंची हीरे मोती व सोने चांदी से जडि़त प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पंडाल व मूर्ति की स्थापना के लिए कोलकाता के कारीगर जुट गए हैं।

नैला स्टेशन की मां दुर्गा की मूर्ति हर साल अपने आप में तारीफे काबिल होता है। चाहे हीरे-मोती की प्रतिमा हो या सोने-चांदी के सिक्के के। इस बार और आकर्षक प्रतिमा बनाने के साथ-साथ बाहुबलि फिल्म की माहिस्मति महल की तर्ज पर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अंदर हीरे-मोती से जड़ी प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है।

Read More : भारत देश गांवों में बसता है इसलिए जागरूक बनाने की जिम्मेदारी स्वयं सेवकों की, पढि़ए और क्या कहा कुलपति शर्मा ने...

नैला स्टेशन के सामने भव्य पंडाल का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। इसके लिए समिति के सदस्यों के निर्देशन में कोलकाता के कारीगर पंडाल निर्माण व मूर्ति की स्थापना के लिए जुट गए हैं। नवरात्रि का पर्व को अब केवल 10 दिन शेष बचे हैं। 10 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक नवरात्रि का त्योहार मनाया जाना है। 10 दिनों के बीच कारीगरों को पंडाल निर्माण का अल्टीमेटम दिया गया है।

10 हजार लोग करते हैं दर्शन
बताया जा रहा है कि शुरू से अंत तक मां की मूर्ति का हर रोज 10 हजार लोग दर्शन करते हैं। ट्रेनों से यात्रा कर कई लोग यहां पहुंचते हैं। आखिरी के दिन तकरीबन 20 हजार श्रद्धालुओं को खीर पूड़ी का प्रसाद वितरण किया जाता है। वहीं हर रोज हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती है। मूर्ति को देखने आसपास के गांवों के लोग हजारों की तादाद में नैला के दुर्गा पंडाल पहुंचते हैं।

मुंबई की लाइटिंग होगा आकर्षण का केंद्र
नैला के दुर्गा पंडाल में सबसे बड़ी विशेषता उसकी लाइटिंग होती है। मुंबई के कारीगरों द्वारा लगाई गई लाइटिंग से पूरा पंडाल गंूज उठता है। रंग बिरंगे गाने के साथ कलरफुल लाइटिंग को देखने हर रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यहां आने के बाद श्रद्धालु जाने का नाम नहीं लेते क्योंकि मां की भव्य मूर्ति को लोग देखते ही रह जाते हैं।