
'प्रशिक्षणÓ या पैसे का पेंड़! लाइवलीहुड कालेज में प्रशिक्षण के नाम पर बड़ा खेल
जांजगीर-चांपा। व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता कल्याण संघ परियोजना अधिकारी ने अपनी शिकायत कर आरोप लगाया है कि लाइवलीहुड कालेज में सहायक संचालक द्वारा वीटीपी ग्रेडिंग के एवज में ५०-५० हजार रुपए की मांग की जाती है। नहीं देने पर वीटीपी निरस्त करने की धमकी दी जाती है। इसी तरह सहायक संचालक द्वारा प्रति बैच के हिसाब से ३० प्रतिशत कमीशन की मांग की जाती है। उक्त राशि नहीं देने पर फाइल में कई तरह की त्रुटि बताकर राशि को रोक दी जाती है। वहीं शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कोर्स वृद्धि को लंबे समय से निजी स्वार्थ के चलते रोककर रखे हुए फाइल डंप कर दी गई है। वहीं सहायक संचालक द्वारा कई वीटीपी संस्था को आज तक डीएसडीए जांजगीर से स्वार्थ के कारण प्रशिक्षण बैच नहीं दिया जाता और अपने चहेते वीटीपी को कार्य आदेश जारी किया जाता है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि सहायक संचालक मयंक शुक्ला डीएसडीए जांजगीर को कार्यमुक्त कर हटाने की कार्रवाई की जाए। यह शिकायत मुख्य सचिव कौशल विकास एवं तकनीकी संस्थान रायपुर से भी की गई है। शिकायतकर्ताओं में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदाता संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष पुरूषोत्तम साहू, प्रदेश सचिव खीकराम साहू ने राज्य स्तर के अधिकारियों से की है, लेकिन विडंबना यह है कि शिकायत की जांच अब तक नहीं हुई है।
लाइवलीहुड कालेज का विवादों से पुराना नाता
लाइवलीहुड कालेज का विवादों से पुराना नाता है। एक दशक पहले जहां यहीं से सैकड़ों की तादात पर वीटीपी संचालकों को काम मिलता था। जिसके एवज में वीटीपी संचालकों को मोटी रकम मिलती थी। साथ ही यहां के नोडल अफसर भी कमीशन की राशि में चांदी काटते थे। दो साल पहले भी यहां मधुमक्खी प्रशिक्षण के नाम पर करोड़ों का खेल सुर्खियों में आया था। जिसे लेकर भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों ने मोर्चा खोलते हुए मधुमक्खी प्रशिक्षण के संबंध में जांच की मांग की थी।
जिसका दाम उसे काम
सूत्रों के मुताबिक यहां केवल मयंक शुक्ला का बोलबाला है। पंजीयन से लेकर काम देना और चेक काटना केवल एक ही व्यक्ति के ऊपर डिपेंड है। बीते एक दशक से उन्हें यहां काम की जिम्मेदारी दी गई है। बंदर बांटे रेवड़ी की तर्ज पर काम होने का आरोप वीटीपी संचालकों ने लगाया है। आरोप यह है कि आज भी गांव गांव में कई वीटीपी संचालकों को काम दिया गया है, जो अपने हैं। वहीं जो पराए हैं उनसे भेदभाव कर काम नहीं दिया जा रहा है। सूत्रों का आरोप यह भी है कि शहर के एक कांग्रेस नेता का वीटीपी बीते एक दशक से धड़ल्ले से चल रहा है।
जिन्होंने ने भी यह शिकायत की है वह तथ्यहीन व निराधार है। जिन्होंने काम नहीं पाया है वे इस तरह का बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। शिकायत कहां की है यह मुझे जानकारी नहीं है।
-मयंक शुक्ला, सहायक संचालक कौशल विकास प्राधिकरण
लाइवलीहुड कालेज में प्रशिक्षण तो अब अंतिम दौर में है। दो बेच चल रहा है। उसमें क्या भ्रष्टाचार होगा यह समझ से परे है। शिकायत मिलने पर जांच की जाएगी।
- बीपी भारद्वाज, नोडल अफसर जिपं जांजगीर
Published on:
21 Feb 2023 09:34 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
