आपको बता दें कि सीपत उरगा मार्ग का निर्माण सीजीआरडीसी कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। इसके निर्माण का ठेकेदार सुनील अग्रवाल को दिया गया है, लेकिन उनके द्वारा मानकों को ताक में रखकर काम किया जा रहा है, जिससे शासन का करोड़ों रुपए बर्बाद हो रहा है। ठेकेदार की लापरवाही इस कदर है कि उसने डोगरी के समीप पुल का निर्माण भी अभी पूरा नहीं किया है। इसके चलते ठेकेदार ने पुल निर्माण के दौरान बगल से ही एक एप्रोच पुल बना दिया, जिससे बलौदा और कोरबा को आने-जाने वाले वाहन यहां से गुजर रहे थे।