
बीएसएनएल के अफसर चोरी की रिपोर्ट लिखा रहे
जांजगीर-चांपा. जिला मुख्यालय में बीएसएनएल की हालत बेहद खराब है। बीएसएनएल केबल की लगातार चोरी की शिकायत मिल रही है, बीएसएनएल के अफसर चोरी की रिपोर्ट लिखा रहे हैं, लेकिन पुलिस केबल चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। इधर बीएसएनएल की लचर व्यवस्था से शहर के उपभोक्ता अच्छे खासे परेशान हैं। केबल चोरी के बाद इसकी मरम्मत के लिए गिनती के कर्मचारी लगा दिया है। कर्मचारी केबल की मरम्मत के लिए पसीना तो बहा रहे है, लेकिन केबल चोर मिल नहीं रहे हंै। इससे समस्या जस की तस धरी रह गई है।
जिला मुख्यालय में केबल चोर बेहद सक्रिय हैं। केबल कीमती होने से चोर निशाना बना रहे हैं। ऑप्टिकल फाइबर सिस्टम नहीं होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। वर्तमान में बायपास रोड में कुछ लोगों ने केबल की चोरी कर ली है। इसके चलते बायपास रोड के नेटवर्क ठप है। इस बीच दर्जनों स्कूल संचालित हैं। इसके अलावा और भी कई शासकीय कार्यालय के अलावा आधा दर्जन बैंक स्थापित है।
केबल चोरी होने से कार्यालयों में बीएसएनएल का ब्रॉडबैंड सहित लैंडलाइन सिस्टम ठप है। इसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ दिन पहले नाली निर्माण के लिए एसबीआई बैंक के पास गड्ढे खोद रहा जेसीबी ने बीएसएनएल के केबल को इतनी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया था। इससे उपभोक्ताओं को नेटवर्क सुविधा नहीं मिल पा रही थी। इसके चलते उपभोक्ता परेशान थे। बीएसएनएल के अफसर भी केबल की मरम्मत के लिए गंभीर दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके चलते बैंकों का करोबार प्रभावित हो रहा है।
चोरों के लिए वरदान बना केबल
बीएसएनएल के केबल में प्योर कॉपर होता है। कॉपर बेहद कीमती होता है। इस कॉपर की चोरी कर चोर कबाडिय़ों के पास मोटी रकम में बिक्री करते हैं। यदि कबाडिय़ों पर शिकंजा कसा जाए तो निश्चित ही चोरों का सुराग लग सकता है, लेकिन पुलिस इसे हल्के में लेती है। बीएसएनएल के अधिकारियों ने बताया कि वे लगातार केबल चोरी की रिपोर्ट लिखाते हैं, लेकिन पुलिस छोटी चोरी है कहकर हल्के में ले लेते हैं। नतीजतन चोरी का सुराग नहीं लग पाता।
-बायपास रोड जांजगीर में बीते दिवस चोरों ने केबल की चोरी कर ली थी। कई स्थानों से चोरी की नीयत से केबल को क्षतिग्रस्त भी कर दिया था। इससे नेटवर्क प्रभावित हो रहा है। इसकी मरम्मत लगातार की जा रही है।
-भारत भूषण, एसडीओटी, बीएसएनएल
Published on:
03 Sept 2018 04:37 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
