पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत भंवतरा में मिडिल और प्राइमरी स्कूल एक ही परिसर में स्थित है। यहां प्रायमरी की पुरानी बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है और अनुपयोगी पड़ी है। प्रायमरी के लिए नया भवन बन गया लेकिन पुराने भवन को डिस्मेंटल करना है वह खंडहर की तरह आज भी स्कूल परिसर में ही खड़ी है। इससे स्कूल में बच्चों को खेलने के लिए छोटा सा मैदान ही बचा है। इसी तरह शासकीय प्रायमरी स्कूल पेण्ड्री में भी जर्जर भवन आज भी वैसे ही खड़ा हुआ है। नया अतिरिक्त कक्ष बनकर तैयार है और कक्षाएं इसी में लग रही है। ऐसे में जर्जर भवन अनुपयोगी ही पड़ा है पर ढहाने ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसी तरह जिला जांजगीर में सदर स्कूल, पामगढ़ ब्लॉक में लोहर्सी समेत सभी ब्लॉकों में अनुपयोगी भवन आज भी खड़े हैं।
डिस्मेंटल की प्रक्रिया काफी लंबी रहती है। आरईएस, जनपद समेत कई विभागों से निरीक्षण के बाद प्रक्रिया पूर्ण होती है। इस संबंध में सभी बीईओ से जानकारी मांगी जाएगी। जिला प्रशासन के मार्गदर्शन लेकर आगे की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी।
अश्वनी कुमार, डीईओ