25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फर्जी दस्तावेजों के सहारे बेच दी थी लाखों की बेशकीमती जमीन अब खाएंगे हवालात की हवा

आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 28 Jul 2018, 1:42 PM IST

आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया

जांजगीर-चांपा. चांपा पुलिस ने शहर के शेखर चंद देवांगन बनकर लाखों की बेसकीमती जमीन की बिक्री करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया है। आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड, पेन कार्ड, ऋण पुस्तिका बनवाकर लाखों की कीमती जमीन को बिक्री किया था। अपराध सबूत पाए जाने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ चारसौबीसी का मामला दर्ज किया था। चारों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को घेराबंदी कर पकड़ा।

पुलिस के मुताबिक हनुमान चौक रानी रोड चांपा निवासी संतोष देवांगन पिता जीवन लाल, महुदा निवासी सुख सिंह धनुहार पिता फिरतू राम, महावीर बरेठ पिता शत्रुहन एवं महादेव बरेठ ने चांपा के शेखर चंद देवांगन की खसरा नंबर 1559/1, 1561, 1562 की 229 हेक्टेयर भूमि को विजय कुमार ठाकुर के पास आठ लाख रुपए में 405 हेक्टेयर भूमि को 12 लाख रुपए में फर्जी शेखर चंद बनकर, आधार कार्ड एवं ऋण पुस्तिका बनवाकर बेच दिया था। इस बात की जानकारी रूपेश कुमार पिता देवांगन पिता बंशी लाल उर्फ बंश कुमार ने चांपा थाने में शिकायत की थी। शिकायत जांच के बाद मामला सही पाया गया। इसके बाद पुलिस ने शुक्रवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की।

Read more : पैसा बचाने ठेकेदार ने किया ऐसा खेल, अब फंस रहे वाहन, हो रही दुर्घटनाएं, पढि़ए खबर...

------------------
गंभीर हादसे के इंतजार में अधिकारी


जांजगीर-चांपा. शासन स्तर पर करोड़ों कि राशि स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार व रखरखाव के लिए स्वीकृत किए जा रहे हैं, लेकिन वर्तमान परिदृश्य में इनका सदुपयोग कहीं नजर नहीं आ रहा है। आलम यह है कि जिले के स्कूल भवन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहे है। पत्रिका लगातार ऐसे खंडहर भवनों कि ओर शासन का ध्यानाकर्षण करने में लगी है। ताजा मामला अमरताल मीडिल स्कूल के जर्जर हो चुके भवन का है,

जहां के छत का प्लास्टर हुआ मटेरियल जमीन पर गिरा पड़ा हुआ है। वहीं प्रधानपाठक किसी गंभीर हादसे के डर से दो कक्षाओं के बच्चों को एक कक्षा में पढ़ाने को मजबूर है। भवन खंडहर प्रतीत हो रहा है। कई बार विभाग और पंचायत को इस संबंध में जानकारी दी गई, लेकिन न तो पंचायत का ही ध्यान इस ओर गया और न ही प्रशासन ने सुरक्षा संबंधी कदम बढ़ाए। मासूमों कि जिंदगी को दांव पर लगाकर सभी तमाशा देख गंभीर हादसों के इंतजार में हैं। प्रधानपाठक ने बताया कि स्कूल में 156 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग