19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Janjgir Champa / तेज धूप बर्दाश्त नहीं कर सकी तो लग्जरी कार में रैली का सफर किया पूरा, मंच से कहा- हमने इस मिट्टी का नमक खाया है…

तेज धूप बर्दाश्त नहीं कर सकी तो लग्जरी कार में रैली का सफर किया पूरा, मंच से कहा- हमने इस मिट्टी का नमक खाया है…

- स्व. ससुर दिलीप सिंह जूदेव का नाम लेकर इमोशनल कार्ड भी खेलने की कोशिश की
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shiv Singh

•

Updated: 2 Nov 2018, 12:56 PM IST

तेज धूप बर्दाश्त नहीं कर सकी तो लग्जरी कार में रैली का सफर किया पूरा, मंच से कहा- हमने इस मिट्टी का नमक खाया है...

तेज धूप बर्दाश्त नहीं कर सकी तो लग्जरी कार में रैली का सफर किया पूरा, मंच से कहा- हमने यहां का नमक खाया है, पढि़ए खबर...

जांजगीर-चांपा. पहले से तय तारीख के बीच जिले के 6 विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने गुरुवार को नामांकन की औपचारिकता पूरी की। पर उससे पहले उन्होंने संयुक्त रूप से रैली निकालकर शक्ति प्रदर्शन की भी कवायद की। बैंड-बाजा, धूमाल, करमा नृत्य व आतिशबाजी के साथ प्रत्याशी रथनुमा बनाई गई खुली गाड़ी में लोगों का अभिनंदन स्वीकार कर आगे बढ़ रहे थे। पर उस खुली गाड़ी में चंद्रपुर प्रत्याशी व जूदेव परिवार की बहूरानी संयोगिता सवार नहीं थी। रैली की दूरी व तेज धूप की वजह से वो अपने लग्जरी कार से ही रैली का यह सफर पूरा कर सभा स्थल तक पहुंची। लग्जरी कार के बंद कांच में रैली का सफर तय करने की वजह से संयोगिता काफी चर्चा में भी रही।

मंच से संबोधन के दौरान भी संयोगिता ने एक परिपक्व नेता की तरह अपने स्व. ससुर दिलीप सिंह जूदेव का नाम लेकर इमोशनल कार्ड भी खेलने की कोशिश की। उसके बाद सभी प्रत्याशी नामांकन के लिए कलेक्टोरेट के लिए रवाना हो गए। इधर आम आदमी पार्टी के जांजगीर चांपा उम्मीदवर संजय शर्मा ने भी गुरुवार को नामांकन दाखिल किया।
Read More : बसपा प्रत्याशी ने ग्राम पंचायत भवन को पुतवा दिया पार्टी कलर में, विरोधियों ने दबी जुबां से उठाई आवाज

मेरे स्व. ससुर दिलीप सिंह जूदेव, यहां के सांसद रह चुके हैं। इस मिट्टी से जूदेव परिवार को हमेशा आशीर्वाद मिला है। मेरे पति युद्धवीर भी १० साल तक विधायक रहे। अब मुझे मौका मिला है। जूदेव परिवार इस मिट्टी का ऋणी है। हमने इस मिट्टी का नमक खाया है...। उक्त बातें चंद्रपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी संयोगिता ने मंच से संबोधन के दौरान कही।

संयोगिता ने मंच से अपने स्व. ससुर के बहाने इमोशनल कार्ड खेलते हुए नजर आई। सभा से पहले भाजपा ने एक विशाल रैली का आयोजन किया था। स्टेशन चौक नैला से शुरू हुई इस रैली में सबसे आगे भाजयुमो के कार्यकर्ता बाइक से थे। जबकि उसके पीछे हजारों की संख्या में कार्यकर्ता व उनके पीछे प्रत्याशी थे। जिनके लिए एक खुली गाड़ी की गई थी। जिसपर भाजपा के प्रत्याशियों के अलावा स्थानीय सांसद कमला देवी पाटले खुद मौजूद थी। जो जिले के ६ विधानसभा सीट के चयनित प्रत्याशियों के लिए वोट बैंक मजबूत करने की पहल में लगी हुई थी। रैली के बहाने भाजपा ने अपनी शक्ति का भी प्रदर्शन किया। जिस कदर भाजपा की रैली में भीड़ एकत्रित हुई थी। उससे एक पल के लिए शहर भी थम गया था। वाहनों की लंबी कतार के बीच रैली के मार्ग से होकर गुजरने में लोगों के पसीने छूट गए। वहीं पुलिस के अधिकारी व जवान भी बाधित ट्रैफिक व्यवस्था को बहाल करने में काफी परेशान दिखे।

रथ पर सवार थे भाजपा प्रत्याशी
रैली में भाजपा प्रत्याशियों के लिए एक रथनुमा खुली गाड़ी की व्यवस्था की गई थी। जिसमें अकलतरा से सौरभ सिंह, पामगढ़ से अंबेश जांगडे, सक्ती से मेघाराम साहू, जांजगीर-चांपा से नारायण चंदेल के साथ स्थानीय सांसद खुद मौजूद थी। पर चंद्रपुर प्रत्याशी संयोगिता जूदेव, उक्त गाड़ीनुमा रथ पर सवार नहीं थी। वो अपनी लग्जरी कार से सहयोगियों के साथ पीछे-पीछे आ रही थी। स्टेशन चौक से सभा स्थल के बीच रैली की दूरी व तेज धूप की वजह से संयोगिता के रथ पर सवार नहीं होने की चर्चा की जा रही थी। रैली के बाद संयोगिता को मंच तक ले जाने में भी सुरक्षाकर्मी व पार्टी कार्यकर्ता परेशान दिखे। ऐसे में, करीब ८-१० लोगों को सुरक्षा घेरा बना कर संयोगिता को मंच तक पहुंचाया गया।

किस्तों में मेघाराम ने किया संबोधन
कचहरी चौक में सभा के दौरान जब सक्ती प्रत्याशी मेघाराम साहू, सभा को संबोधित कर रहे थे। नामांकन के समय होते देख मेघाराम के संबोधन को बीच में ही रोक दिया गया। वहीं पार्टी की स्टार प्रचारक व सांसद कमला देवी पाटले ने संबोधन शुरू किया। मंच से उन्होंने मेघाराम को इसकी वजह भी बताई। ऐसे में, मेघाराम को बाद में संबोधन करने की बात कह बिठा दिया गया। किस्तों में संबोधन की बात को मेघाराम भी मंच से कहते हुए सुनाई पड़े।

मेघाराम से दूरी बनाते दिखे खिलावन
सक्ती विधानसभा सीट से सिटिंग विधायक खिलावन साहू का टिकट कटने के बाद पार्टी ने वहां मेघाराम साहू को मौका दिया है। ऐसे में, सभा स्थल पर भी खिलावन साहू, मेघाराम साहू से दूरी बनाते हुए नजर आए। वहीं नामांकन की पूरी प्रक्रिया के दौरान भी खिलावन साहू, नारायण चंदेल के साथ मौजूद दिखे। जो स्थानीय लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ था। विदित हो कि पत्रिका से चर्चा के दौरान खिलावन साहू, अपना टिकट कटने पर पूर्व में ही आपत्ति दर्ज करा चुके हैं।

छंटने लगी भीड़
सभा स्थल पर पहले नारायण चंदेल फिर संयोगिता जूदेव ने संबोधन दिया। करीब २.३० मिनट के संयोगिता के संबोधन के बीच में ही कई बार जय जूदेव-जय जूदेव के नारे भी लगे। नामांकन का समय बीतते देख संयोगिता, संबोधन के तुरंत बाद कलेक्टोरेट के लिए रवाना हो गई। उसके बाद सभा स्थल से भीड़ भी छंटने लगी। लोगों को जाते देख भाजपा नेता के साथ पार्टी की स्टार प्रचारक व सांसद खुद मंच से लोगों को रुकने के लिए बोलती रही, पर लोगों के सभा स्थल से जाने का सिलसिला जारी था।

दलबदलु को सदबुद्धि दे भगवान : चंदेल
कचहरी चौक पर सभा के दौरान जांजगीर-चांपा प्रत्याशी नारायण चंदेल ने कांग्रेसी विधायक मोतीलाल देवांगन, चुन्नी लाल साहू व जैजैपुर विधायक केशव चंद्रा को निष्क्रिय बताया। चंदेल की माने तो टिकट नहीं मिलने पर जो नेता, पार्टी बदल दे, उसका आस्तित्व क्या है।