जैजैपुर. छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के ऐलान होने के बाद से ही विभिन्न दलों के नेताओं ने अपनी टिकट के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना प्रारंभ भी कर दिया है, लेकिन जैजैपुर विधानसभा में स्थिति कुछ अलग ही है। जहां भाजपा ने जिले के छ: विधानसभा में से पांच विधानसभा में अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, लेकिन जिले के एक मात्र जैजैपुर विधानसभा में अभी तक बीजेपी अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। जिससे भाजपा सहित कांग्रेस पार्टी दोनों के कार्यकर्ताओं में टिकट की उम्मीदवारी करने वालों में बेचैनी होने लगी है और टिकट के लिए रायपुर सहित दिल्ली तक अपनी अपनी ताकत आजमाने में लगे हुवे है।