2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG dhan kharidi: धान खरीदी का टूटा रिकॉर्ड! किसानों ने 13 अरब से अधिक रुपए का बेचा धान…

CG dhan kharidi: जांजगीर-चांपा जिले में जहां 62 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है तो वहीं सक्ती जिले में 50 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है।

2 min read
Google source verification
वादा अधूरा, कर्मचारियों का गुस्सा फूटा! कबीरधाम में 700 कर्मचारी हड़ताल पर, धान खरीदी बहिष्कार का ऐलान(photo-patrika)

वादा अधूरा, कर्मचारियों का गुस्सा फूटा! कबीरधाम में 700 कर्मचारी हड़ताल पर, धान खरीदी बहिष्कार का ऐलान(photo-patrika)

CG dhan kharidi: जांजगीर-चांपा जिले के भूमिपुत्रों ने इस बार भी रिकार्ड धान का उत्पादन किया है। कृषि जिला जांजगीर-चांपा के किसानों ने अब तक 14 अरब रुपए का धान बेच डाला है। वहीं सक्ती जिले के माटीपुत्रों ने भी डेढ़ अरब रुपयों का धान की बिक्री कर डाली है। 24 जनवरी तक की स्थिति में जहां जांजगीर-चांपा जिले में 62 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई है तो सक्ती जिले में 50 लाख क्विंटल धान खरीदी हुई है। जबकि दोनों जिलों ने किसानो को डेढ़ अरब रुपए का कर्ज भी चुका है।

CG dhan kharidi: अब तक इतने लाख रुपए की हुई धान खरीदी

लिकिंग से इतनी राशि की ऋण वसूली हो चुकी है। गौरतलब है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अब अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुकी है। धान खरीदी अब पांच दिन ही और चलेगी। 31 जनवरी तक किसानों के पास अपनी उपज बेचने का समय और बचा है। इधर इस बार भी रिकार्ड धान उत्पादन हुआ है। उपार्जन केंद्रों में धान की भरपूर आवक हुई है।

यह भी पढ़ें: CG Dhan Kharidi: धान खरीदी बंद बताकर उपार्जन केंद्रों में नहीं काटा जा रहा टोकन, जबकि 31 जनवरी तक है अंतिम तिथि

जांजगीर-चांपा जिले में जहां 62 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है तो वहीं सक्ती जिले में 50 लाख क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। धान खरीदी के साथ ही किसानों के खातों में भुगतान किया जा रहा है। जांजगीर-चांपा जिले में अब तक 12 अरब 64 करोड़ रुपए का शुद्ध भुगतान किसानों के खाते में किया जा चुका है। वहीं सक्ती जिले में 9 अरब 66 करोड़ रुपए का शुद्ध भुगतान किया जा चुका है।

जांजगीर में 1.17 लाख तो सक्ती में 88 हजार किसान बेच चुके धान

CG dhan kharidi: जांजगीरचांपा जिले में अब तक पंजीकृत 1 लाख 17 हजार 903 किसान धान बेच चुके हैं तो वहीं सक्ती जिले में पंजीकृत 88 हजार 687 किसान धान बेच चुके हैं। इसी तरह लिकिंग के जरिए जांजगीर-चांपा जिले में 1 अरब 62 करोड़ 55 लाख 66048.81 रुपए तो सक्ती जिले में 1अरब 83 करोड़ 60 लाख 81615.74 रुपए की ऋण वसूली हो चुकी है। धान खरीदी के मामले में इस बार जांजगीर-चांपा जिले में प्रदेश में नौवें स्थान पर है जबकि सक्ती जिला 14वें स्थान पर है।

Story Loader