CG Election News: छत्तीसगढ़ में लाखों मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने दो जगहों पर वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा रखा है। जबकि नियम के मुताबिक एक जगह से दूसरी जगह जाने पर मतदाताओं को पहले वाले वोटर लिस्ट से अपना नाम कटवाना पड़ता है और नई जगह पर जुड़वाना पड़ता है। लेकिन लाखों मतदाता ऐसे हैं जिनके दो-दो जगहों पर वोटर लिस्ट में नाम है। दूसरे राज्यों के कई मतदाताओं का नाम भी छत्तीसगढ़ वोटर लिस्ट में है और अन्य राज्यों में भी है।