आगजनी के कारण दुकान के गोदाम में रखा लाखों का समान जलकर खाक हो गया हैं। आग को बुझाने के लिए दो दमकल वाहन एवं चार गांवों शिवरीनारायण, खरौद, लोहर्सी और घटमड़वा के पानी टैंकरो की सहायता ली गई। आग से निकलने वाले धुएं के कारण आग पर काबू पाने में दमकल कर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पूरा दुकान आग के धुएं से भर गया। दमकल कर्मी धुएं के कारण दुकान के अंदर नही जा पा रहे थे।