CG Murder Case: मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम चारपारा के गुम इंसान संदीप भारती पिता स्व. संतोष भारती 30 ग्राम चारपारा का शव जमीन में दफनाने वाले मामले में पुलिस ने हत्या का पर्दाफाश कर लिया है। वारदात को तीन लोगों ने मिलकर अंजाम दिए थे। मामले में संलिप्त तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।