जांजगीर चंपा

CG News: 22 घंटे बाद मिला बहादुर पिता का शव, बेटा-बेटी को बचाया, लेकिन खुद डूब गया

CG News: एक पिता ने जान देकर अपने बेटा और बेटी की जान बचाई है। 22 घंटे बाद जब उसकी लाश नदी से बाहर आई तो हर किसी की आंख नम हो गई।

2 min read
चाम्पा। हसदेव नदी में डूबे युवक का 22 घंटे बाद मिला शव। ( Photo - Patrika )

CG News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में हथनेवरा एनीकेट में डूबे युवक का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। करीब 22 घंटे की मशक्कत के बाद आज सुबह हसदेव नदी से गोताखोरों की टीम ने शव को खोज निकाला। शव को देख परिजनों का कलेजा फट गया। इलाके लोगों की भी आंखे नम हो गई।

CG News: जान देकर बचाया बेटा-बेटी को

जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र के हथनेवरा एनीकेट में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। लक्ष्मी प्रसाद साहू (37) अपने बच्चों के साथ नहाने गए थे। जहां उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने दोनों बच्चों की जान तो बचा ली, लेकिन खुद हसदेव नदी की गहराई में समा गए। वहीं आज गोताखोरों की टीम ने शव को खोज निकाला।

पीथमपुर एनीकट में 36 वर्षीय युवक की डूबने से हुई मौत

नाहने के दौरान चले गए गहरे पानी में

बता दें कि एसडीआरएफ की टीम लगातार 10 घंटे तक उनकी जांच पड़ताल की लेकिन अब तक उनका सुराग नहीं लगा है। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 8.15 बजे लक्ष्मी प्रसाद अपने पुत्र मनीष और पुत्री श्वेता के साथ नदी में नहा रहे थे। इस दौरान दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। पिता लक्ष्मी प्रसाद ने तत्काल छलांग लगाकर दोनों बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया, लेकिन खुद पानी की तेज धारा में बह गए और लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को बुलाया गया।

देर शाम तक होती रही तलाश

हसदेव नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया जो देर शाम तक जारी रहा। लेकिन 10 घंटे बीत जाने के बाद भी लक्ष्मी प्रसाद का कोई सुराग नहीं मिल सका। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और बचाव दल द्वारा सर्च ऑपरेशन कल सुबह दोबारा शुरू किया जाएगा। बताया जा रहा है कि लक्ष्मी प्रसाद साहू पीआईएल कंपनी में कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Updated on:
08 Jun 2025 11:43 am
Published on:
08 Jun 2025 11:41 am
Also Read
View All

अगली खबर