9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: हत्या के मामले में जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत, परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

CG News: विचाराधीन कैदी मेघराज देवांगन को पेट फूलने की शिकायत पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती लाया गया....

less than 1 minute read
Google source verification
File Photo: जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत

File Photo: जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हत्या के एक मामले में उपजेल मे बंद विचाराधीन कैदी मेघराज देवांगन की बुधवार देर रात मौत हो गई है। मेघराज देवांगन अड़भार का रहनेवाला था और पिछले 2 साल से जेल में बंद था। घटना की जानकारी के बाद परिजनों ने जेल प्रबंधन पर लापरवाही और जेल में मारपीट का आरोप लगाया हैं।मौत के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। वही इस घटना की जानकारी के बाद नायाब तहसीलदार द्वारा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैं।

जानकारी अनुसार, हत्या के मामले में सक्ति अजय देवांगन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बताया जा रहा हैं कि जेल में निरूद्ध कैदी की अचानक तबियत बिगड़ गयी। पेट फूलने की शिकायत पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती लाया गया। जहां परीक्षण के बाद डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : CG में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और ट्रक की भिड़ंत में 7 बच्चों की मौत, CM भूपेश बघेल ने जताया दुख

कैदी की मौत के बाद नायब तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई की। जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं कैदी मेघराज देवांगन की मौत से आक्रोशित परिजनों का आरोप है कि जेल प्रशासन की लापरवाही से उसकी मृत्यु हुई है। परिजनों का जेल में अजय के साथ मारपीट किये जाने का भी आरोप लगाया हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर साफ होगा कि मौत की वजह क्या है।