31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CG Road Accident: तेज रफ्तार बाइक जा घुसी दीवार में, 2 की हुई दर्दनाक मौत, दो घायल

CG Road Accident: बाइक में सुमित के अलावा उसका मित्र साला रमाशंकर विश्वकर्मा के अलावा चार साल की बेटी मनीषा भी बैठी थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 3 Jul 2024, 7:52 PM IST

CG Road Accident

CG Road Accident: जांजगीर चांपा से पामगढ़ थाना क्षेत्र के धरदेई गांव में मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। इससे बाइक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों को गंभीर चोटें आई है। उन्हें इलाज के लिए पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घायलों में एक चार साल की बच्ची भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: CG Accident: मवेशियों से टकराकर 2 युवक की मौत, शहर के वार्डों से लेकर हाइवे तक मवेशियों का कब्जा

पामगढ़ पुलिस के अनुसार सुमित कुमार बलौदाबाजार जिले के कसडोल का रहने वाला है। उसका ससुराल पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लगरा में है। जहां वह अपने मित्र रोहित पैकरा के साथ बाइक में आया था। मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे लगरा से कसडोल जाने के लिए निकले थे। बाइक में सुमित के अलावा उसका मित्र साला रमाशंकर विश्वकर्मा के अलावा चार साल की बेटी मनीषा भी बैठी थी।

बाइक में चार लोग सवार थे और वे धरदेई के पास पहुंचे ही थे कि उनकी बाइक अनियंत्रित होकर दीवार से जा टकराई। घटना के बाद सुमित व उसके दोस्त रोहित पैकरा की मौके पर ही हो गई। वहीं बाइक में सवार रमाशंकर विश्वकर्मा 16 व मनीषा विश्वकर्मा 4 गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पामगढ़ में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: Road Accident: रायगढ़ में भीषण हादसा! ट्रेलर और कार की भिड़ंत में युवती सहित दो की मौत, 3 की हालत गंभीर

CG Road Accident: लगातार सड़क दुर्घटना को लेकर हैरत में लोग

पामगढ़ थाना क्षेत्र में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। लोग हैरत में है। पखवाड़े भर पहले ही मेहदी में तीन लोगों की सड़क पर जान चली गई। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग आज भी बाइक में चार-चार सवारी बिठा रहे हैं। वहीं पुलिस की जागरूकता अभियान भी काम काम नहीं आ रही।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़