7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चंद मिनटों में छिन गई जिंदगी, राहगीर की दर्दनाक हादसे में मौत, इलाके में सनसनी

Janjgir road accident : अकलतरा थाना( Akaltara Thana) क्षेत्र के ग्राम अमरताल के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार( Chhattisgarh Road Accident) ने शनिवार की रात 9.40 बजे सड़क पर पैदल चल रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया।

2 min read
Google source verification
चंद मिनटों में छिन गई जिंदगी, राहगीर की दर्दनाक हादसे में मौत, इलाके में सनसनी

चंद मिनटों में छिन गई जिंदगी, राहगीर की दर्दनाक हादसे में मौत, इलाके में सनसनी

Janjgir Road Accident : जांजगीर-चांपा. अकलतरा थाना क्षेत्र के ग्राम अमरताल के पास तेज रफ्तार बेकाबू कार ने शनिवार की रात 9.40 बजे सड़क पर पैदल चल रहे राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया। इससे राहगीर की मौके पर ही मौत हो गई।

मौके पर गुस्साए मृतक के परिजनों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इससे सड़क पर देर रात तक चार घंटे तक आवागमन अवरूद्ध था। तहसीलदार ने परिजनों को प्रशासन की ओर से बतौर मुआवजा 25 हजार रुपए प्रदान की। इसके बाद चक्काजाम हटाया गया।

यह भी पढ़ें बच्चे की तरह करेंगे देखभाल, पौधों का भी मनाएंगे जन्मदिन, पौधारोपण कर ली शपथ

Janjgir Road Accident : अकलतरा पुलिस के अनुसार राजकुमार यादव 45 का अमरताल एनएच 49 में सड़क किनारे उसका घर है। वह शनिवार की रात रात 9.40 बजे सड़क पर टहल रहा था। इसी दौरान अकलतरा से जांजगीर की ओर आ रही तेज रफ्तार कार ने राजकुमार को अपनी चपेट में ले लिया।


यह भी पढ़ें : CG Politics: PM के दौरे पर CM बघेल का तंज, कहा- BJP नेता आकर परोस रहे झूठ, राजनाथ सिंह के बाद अब आएंगे मोदी

घटना की खबर ग्रामीणों को लगते ही गुस्साए लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। इसकी खबर पाकर अकलतरा टीआई उमेश साहू व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को मनाने लगे। लेकिन मृतक के परिजन मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

यह भी पढ़ें : बेटे की चाहत ऐसी कि पति हो गया प्रेग्नेंट, पढ़े ‘मैं भी मां बन गया' की अनोखी कहानी

Janjgir Road Accident : तकरीबन 4 घंटे बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआवजे के तौर पर मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए प्रदान की। इसके बाद परिजन माने। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम पश्चात परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।