2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Road accident: तेज रफ़्तार ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को कुचला, हो गई मौत

Road Accident: नैला रोड में सोमवार की दोपहर 2.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने वीआईपी सिटी में रहने वाली स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवती को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक व स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है।

2 min read
Google source verification
accident_2.jpg

Accident: नैला रोड में सोमवार की दोपहर 2.30 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने वीआईपी सिटी में रहने वाली स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। इससे युवती को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में युवती की मौत हो गई। पुलिस ने दुर्घटनाकारित ट्रक व स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है। घटना को लेकर शहरवासियों में आक्रोश का माहौल था। पुलिस ने लोगों को किसी तरह शांत करा लिया और शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ की मिट्टी है सोना, इस तरह किसानों को पहुंचा रही लाभ, जानिए क्यों है यह खास

पुलिस के अनुसार वीआईपी सिटी निवासी सुधीर जैन की 28 वर्षीय बेटी खुशी जैन सोमवार की दोपहर 2.30 बजे किसी काम के लिए नेताजी चौक की ओर आ रही थी। पीछे से ट्रक भी आ रहा था। स्कूटी सवार युवती पीछे ट्रक आते देख हड़बड़ा गई और तेज रफ्तार ट्रक चालक ने तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी सवार युवती को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे युवती मौके पर ही गिर पड़ी। गंभीर रूप से घायल युवती को आसपास के लोगों ने उठाकर जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन युवती की रास्ते में ही मौत हो गई। इधर ट्रक का अज्ञात चालक मौके पर ही ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Naxal Attack : नक्सलियों ने तीन ग्रामीणों का किडनैप के बाद गला घोंटकर की हत्या, पर्चे में बताई ऐसी वजह... दहशत में लोग

शहर के बीच मालवाहक वाहनों की भरमार

बीच शहर में मालवाहक वाहनें फर्राटे मारते हैं। जिसके चलते बीच शहर में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होते रहती है। यदि ऐसे वाहनों को शहर के भीतर प्रवेश न दिया जाए तो व्यापारी वर्ग के लोगों को ही परेशानी होती है। क्योंकि गुड्स वाहनें दुकानों के सामने ही गाड़ी खड़ी कर माल अनलोड करते हैं। ऐसे वाहनों को शहर में प्रवेश पर निशेध होना चाहिए। लेकिन व्यापारी वर्ग ही इसका विरोध करते हैं। लोगों की मानें तो चेंबर को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने पड़ेंगे। नहीं तो शहर के बीच और भी बड़ी घटनाएं हो सकती है। जिस पर विराम लगना चाहिए।

Story Loader