18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीन लाख रुपए कर्ज का 22 लाख रुपए ठोंका ब्याज चांपा का सूदखोर गिरफ्तार…

Usury arrested : चांपा का नामी गिरामी सूदखोर हुआ गिरफ्तार

2 min read
Google source verification
तीन लाख रुपए कर्ज का 22 लाख रुपए ठोंका ब्याज चांपा का सूदखोर गिरफ्तार...

तीन लाख रुपए कर्ज का 22 लाख रुपए ठोंका ब्याज चांपा का सूदखोर गिरफ्तार...

जांजगीर-चांपा. चांपा सिवनी का संतोष आंख के इलाज के लिए सूदखोर से बतौर कर्ज ३ लाख रुपए लिया था। सूदखोर ने तीन लाख रुपए का ब्याज 22 लाख रुपए बना दिया। दिलचस्प बात यह है कि पीडि़त ने तीन लाख रुपए में से दो लाख 60 हजार रुपए पटा भी चुका था। इसके बाद भी उसे धमकी चमकी देकर 22 लाख रुपए रुपए वसूलना चाह रहा था। पीडि़त ने मामले की शिकायत चांपा थाने में कर दी। पुलिस ने सूदखोर जगदल्ला चांपा निवासी सुशांत रूद्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
चांपा पुलिस के अनुसार सिवनी निवासी संतोष कुमार श्रीवास पिता रामसाय 26 अगस्त 2019 को जगदल्ला चांपा निवासी सुशांत रूद्र से बेटे के इलाज के लिए तीन लाख रुपए कर्ज लिया था। संतोष ने कर्ज की राशि धीरे-धीरे कर दो लाख 60 रुपए पटा भी चुका था। इसके बाद भी उसके खेत एवं मकान का 66 डिसमिल जमीन की पर्ची, पट्टा, आधार कार्ड, अपने पास रख लिया था। इतना ही नहीं स्टाम्प में पावर आफ अटार्नी का धौंस दिखाकर उसे डरा धमका रहा था। इतनी भारी भरकम रकम चुक्ता करने के बाद भी वह संतोष कुमार श्रीवास को डरा धमका कर मांग रहा था। सुशांत यह भी कह रहा था कि यदि तुम इतनी रकम नहीं दोगे तो तुम्हे और तुम्हारे बाल बच्चे का जीना ***** कर दूंगा और तुम्हारे घर खेत में कब्जा कर लुंगा। इसके अलावा संतोष के घर जाकर उसके बाल बच्चे को डरा धमका कर अश्लील गाली गलौच करता रहा और जान से मार देने की धमकी देता रहा। संतोष ने इसकी रिपोर्ट मंगलवार को चांपा थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच की और आसपास के गवाहों से बयान दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पुलिस ने सुशांत को हिरासत में लेकर सूदखोरी के कागजात मांगे, लेकिन वह पेश नहीं कर सका। वहीं जमीन संबंधी दस्तावेज पेश करने कहा। उसे भी पेश नहीं कर पाया। सुशांत के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उसे बुधवार को धारा 384, 294, 506, छत्तीसगढ़ ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

READ MORE : मछली के चक्कर में ठेकेदार ने तालाब में डाली कीटनाशक दवा, दो सौ परिवार चर्मरोग के शिकार
पूरा परिवार हो चुका था प्रताडऩा का शिकार
सुशांत की प्रताडऩा से संतोष श्रीवास का पूरा परिवार परेशान हो चुका था। सुशांत की प्रताडऩा से तंग आकर संतोष की बेटी पुष्पा बीए प्रथम वर्ष की पूरक परीक्षा में शामिल भी नहीं हो पाई। इतना ही नहीं उसका बेटा डिगेश्वर भी स्कूल नहीं जा पा रहा था। क्योंकि वह बार-बार जान से मारने की धमकी देता था। पूरा परिवार उसकी प्रताडऩा से डरे सहमे थे। अब उसके जेल जाने के बाद परिवार चैन की नींद साएंगे।