17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्ता परिवर्तन: कार्ड में पूर्व सीएम और खाद्य मंत्री की फोटो, जिले में 3.20 लाख राशनकार्डो की बदलेगी तस्वीर

पांच साल बाद एक बार फिर से राशनकार्डों का स्वरूप बदलने वाला है। सत्ता परिवर्तन के बाद प्रदेश में अब बीजेपी की सरकार बन चुकी है।

2 min read
Google source verification
सत्ता परिवर्तन: कार्ड में पूर्व सीएम और खाद्य मंत्री की फोटो, जिले में 3.20 लाख राशनकार्डो की बदलेगी तस्वीर

सत्ता परिवर्तन: कार्ड में पूर्व सीएम और खाद्य मंत्री की फोटो, जिले में 3.20 लाख राशनकार्डो की बदलेगी तस्वीर

ऐसे में पुराने राशनकार्डों की तस्वीर बदलने की तैयारी चल रही है। वर्तमान में जो राशनकार्ड हितग्राहियों के हाथों में हैं उन राशनकार्डो के कवर पेज में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की तस्वीर छपी हुई है। ऐसे में पूरे प्रदेश में राशनकार्डों का नवीनीकरण का दौर चलेगा। यही वजह है कि वर्तमान में नए राशनकार्ड नहीं बनाए जा रहे हैं। जनपदों और नगरीय निकायों में राशनकार्ड के लिए नए आवेदन भी नहीं लिए जा रहे हैं। केवल नाम जोडऩे-काटने का काम चल रहा है। क्योंकि अभी फिलहाल राशनकार्डों के लिए नया कवर बनकर नहीं आया है और पुराने कवर वाला राशनकार्ड अब हितग्रहियों को दिया नहीं जा सकता। क्योंकि उनमें पूर्व मुख्यमंत्री और खाद्य मंत्री की फोटो है। यही वजह है कि नए राशनकार्ड बनवाने वालों को अभी इंतजार करना पड़ेगा।


2018 में भी कांग्रेस सरकार ने किया था बदलाव...


जब कभी सरकारें बदलती हैं, तो नई सरकार अपनी पहचान स्थापित करने के लिए कुछ बदलाव करती हैं। 2018 में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेस सरकार ने पूर्ववर्ती भाजपा सरकार द्वारा लागू कई चीजों को बदल दिया। पहले राशन कार्ड में किसी नेता की तस्वीर नहीं होती थी। मगर 2018 में जब कांग्रेस सरकार ने नए सिरे से राशन कार्डों की छपाई की, तब इसके कवर पेज पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खाद्य मंत्री अमरजीत भगत की तस्वीर छापी गई। हर राशन कार्ड में दोनों की तस्वीर है। अब सरकार बदल चुकी है और मंत्रिमंडल का गठन भी हो चुका है। वीसी में नवीनीकरण को लेकर सभी जिलों के अफसरों को जानकारी भी दी जा चुकी है। हालांकि अभी तक जिला स्तर पर कोई आफिशियल आदेश नहीं पहुंचा है, इसलिए स्थानीय स्तर पर अधिकारी भी अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं कि नए राशनकार्ड का स्वरूप कैसा होगा, कवर पेज पर किसकी तस्वीर छपेगी या नहीं तस्वीर नहीं होगी। क्योंकि 2018 से पहले बीजेपी सरकार में जो राशनकार्ड थे उनमें किसी भी तस्वीर नहीं छपी थी।


जिले में 3 लाख 23 हजार राशनकार्ड


जांजगीर-चांपा जिले की बात करें तो यहां वर्तमान में 3 लाख 23 हजार 206 लोगों ने अपना राशनकार्ड बनवा रखा है। इन राशनकार्डो का नए सिरे से नवीनीकरण होगा। इतने कार्डों का नवीनीकरण का काम आसान नहीं होगा। पहले इतनी संख्या में नए सिरे से छपाई करनी होगी। फिर सभी हितग्राहियों को राशनकार्ड उपलब्ध कराना होगा। छपाई में करोड़ों रुपए खर्च होंगे।


फैक्ट फाइल
323319 कुल राशनकार्डधारक
48440 अन्त्योदय कार्ड
2097 निराश्रित कार्ड
243064 प्राथमिकता कार्ड
851 नि:शक्तजन कार्ड
28867 एपीएल कार्ड
1117789 कुल हितग्राही सदस्य