2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केचुंआ पालन से बन सकते हैं लखपति, जांजगीर-चांपा के किसान ने किया कमाल, हो रही 8 लाख तक इनकम

Chhattisgarh Hindi News : केंचुआ पालन कर ( Chhattisgarh Hindi news update ) एक किसान न केवल खुद को समृद्ध कर रहा है बल्कि अन्य लोगों को इसके पालन का तरीका बता रहा है। एक मुट्ठी केंचुए की कीमत 262 रुपए है।

less than 1 minute read
Google source verification
केचुंआ पालन से बन सकते हैं लखपति, जांजगीर-चांपा के किसान ने किया कमाल, हो रही 8 लाख तक इनकम

केचुंआ पालन से बन सकते हैं लखपति, जांजगीर-चांपा के किसान ने किया कमाल, हो रही 8 लाख तक इनकम

आनंद नामदेव@जांजगीर-चांपा. केंचुआ पालन कर एक किसान न केवल खुद को समृद्ध कर रहा है बल्कि अन्य लोगों को इसके पालन का तरीका बता रहा है। एक मुट्ठी केंचुए की कीमत 262 रुपए है। जिससे किसान को लाखों की आय हो रही है। खास बात यह है कि केंचुआ पालन में ज्यादा जमीन की जरूरत भी नहीं होती।

यह भी पढ़ें : भूपेश कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, सिंहदेव,चौबे, साहू के बदले गए विभाग, मोहन मरकाम को मिली ये जिम्मेदारी

गोठानों में गोबर से वर्मी कपोस्ट बनाने के लिए इन केंचुओं की सबसे ज्यादा मांग है। जिले के बहेराडीह में केंचुआ पालन 2012 में किसान दीनदयाल यादव ने शुरू किया था। वे अब इसे महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से बढ़ा रहे हैं। चार हजार रुपए के केंचुए से यह काम शुरू किया गया था।

यह भी पढ़ें : chandrayaan 3 के सफल लॉन्च मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दी भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई, कहा - क्या बात , शानदार ,जिंदाबाद !

अब तक करीब 8 लाख रुपए के केंचुए बेच चुके हैं। महिला समूह की सचिव पुष्पा यादव ने बताया कि जांजगीर-चांपा जिले के अलावा सक्ती, कोरबा, रायगढ़, बिलासपुर जिलों तक यहां से केंचुआ खरीद कर ले जा रहे हैं। इतना ही नहीं अन्य महिला समूहों को केंचुआ पालन की तकनीक भी सिखा रही हैं।