
मुख्यमंत्री ने दिए बहाली के संकेत, पिछले साल से बर्खास्त पंचायत ऑपरेटर हुए खुश
जांजगीर-चाम्पा. सपोस. पूर्व में 7043 ग्राम पंचायतों में राजीव गांधी सशक्तिकरण योजना के तहत पंचायत सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटर की नियुक्ति किया गया था। जिसे बजट की में कमी का हवाला देकर पंचायत सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटरों की सेवा समाप्त कर दिया था। इसके बाद पूरे प्रदेश के 7043 ऑपरेटरों ने रायपुर के बूढ़ा तालाब में 78 दिनों से बेबुनियादी हडताड़ किये थे। इस कड़ी में तत्कालीन पंचायत मंत्री अजय चन्द्राकर ने 10 दिवस के भीतर बहाली का लिखित आदेश दिया था। जिससे आंदोलन समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद बहाली न हो पाने से 10 अक्टूबर 2017 को एक दिवसीय वादा निभावो रैली का आयोजन किया गया था। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पंचायत मंत्री से मुलाकात की गई। सकारात्मक जवाब से पंचायत सहायक सह डाटा एंट्री ऑपरेटरों की बहाली की मांग को लेकर संघ द्वारा रायपुर में रविवार को प्रांतीय बैठक रखी गयी। जिसमें छत्तीसगढ़ के सभी पंचायतों के ऑपरेटरों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। मुख्यमंत्री एवं पंचायत मंत्री से मुलाकात करने के बाद मंत्रियों द्वारा दिये गए सकारात्मक जवाब एवं बहाली का भरोसा दिया गया है। जिससे ऑपरेटरों में उत्साह देखते ही बन रहा है। जिसमें डभरा जनपद के पंचायत ऑपरेटरों ने भाग लिया था। जिसके अध्यक्ष महेन्द्र कुमार, उपाध्यक्ष सत्यनारायण राठिया, सदस्य शनिलाल उरॉव, राकेश कुमार निशाद, मोंगरा बरेठ, करमराज यादव, अजय कुमार टंडन, सीताराम पटेल, दिनेश, हरिश साहू, संतोशी जोल्हे, नरोत्तम दास, चेतन, गायत्री पटेल, हरिशंकर पटेल, जितेन्द्र कांत, जयंती पटेल एवं अन्य ऑपरेटर गण रायपुर के कार्यक्रम में शामिल हुए थे।
Published on:
07 Jan 2019 12:20 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
