2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोर्ट का आदेश : कुर्क होगी कलेक्टर की कार व अन्य संपत्ति, बाढ़ राहत शााखा में सामान सप्लाई का 15 साल बाद भी पैसा नहीं दिया

janjgir news : पीडि़त पक्ष का कहना है कि अपना भुगतान प्राप्त करने के लिए लंबे समय से अधिकारियों से गुहार लगा रहा था लेकिन किसी अधिकारी ने भुगतान नहीं किया । ऐसे में मजबूरी वश न्याय पाने के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा।

2 min read
Google source verification
कोर्ट का आदेश :  कुर्क होगी कलेक्टर की कार व अन्य संपत्ति, बाढ़ राहत शााखा में सामान सप्लाई का 15 साल बाद भी पैसा नहीं दिया

File Photo

जांजगीर-चांपा. janjgir news : वर्ष 2007 में एक जनरल स्टोर से 1 लाख 7 हजार की सामान कलेक्टर बाढ़ राहत शखा में सप्लाई किया गया था। जिसका भुगतान अब तक नहीं करने पर पीडि़त पक्ष कोर्ट में याचिका दायर करने पर न्यायालय से कलेक्टर के नाम कुर्की वारंट जारी किया है। जिसमें कलेक्टर की कार सहित अन्य शासकीय संपत्ति कुर्क किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि वर्ष 2007 में सिंघानिया जनरल स्टोर द्वारा 1 लाख 7 हजार रुपए की सामान सप्लाई कलेक्टर बाढ़ राहत शाखा में किया गया था। सामान सप्लाई करने के बाद प्रशासन द्वारा भुगतान नहीं किया गया। भुगतान को लेकर पवन सिंघानिया द्वारा लगातार कलेक्टोरेट कार्यालय का चक्कर लगाता रहा। 15 साल तक दफ्तरों के चक्कर काटते-काटते थक चुके थे। केवल प्रशासन द्वारा आश्वासन ही मिल रहा था। इससे परेशान होकर पवन सिंघानिया द्वारा जिला सत्र न्यायाधीश के न्यायालय में याचिका दायर किया गया है। इसके बाद न्यायालय ने कलेक्टर के नाम पर कुर्की आदेश जारी किया गया हैं। जिसमें कहा कि कलेक्टर की कार सहित अन्य शासकीय संपत्ति का कुर्की किया जाए। इस संंबंध में शुक्रवार को जिला न्यायालय के अधिकारी भी जांच करने पहुंचे थे। अब प्रशासन द्वारा कहा जा रहा है कि जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : बीज निगम घोटाला : एक और ठग गिरफ्तार, ठगी का 3.25 करोड़ खाते में हुआ था जमा, 6 किलो सोना खरीदकर दूसरे को दिया था

बजट नहीं होने का 15 साल से देते रहे हवाला

शिकायतकर्ता पवन सिंघानिया का कहना है कि 1 लाख 7 हजार भुगतान को लेकर कलेक्टोरेट में कई बार रिमांइडर किया गया था। यहां से केवल आश्वासन ही मिलता था। साथ ही कहा जाता था कि बजट नहीं है। अगर यह पैसा मिल जाता तो आज कुछ उपयोग कर लिया होता। आखिरकार कोर्ट का दरवाजा खटखटाना पड़ा। मेरा कोई उद्देश्य किसी को हर्ट करना नहीं है, केवल पैसा का भुगतान बस हो जाए, यही मेरा उद्देश्य है।

वर्जन
काफी पुराना मामला है। मामला का अवलोलन किया जाएगा। इसके बाद जल्द ही इसका निराकरण किया जाएगा।
एसपी वैद्य, एडीएम

यह भी पढ़ें : बस्तर के हाट बाजारों में होने वाली मुर्गा-लड़ाई होती है बहुत मजेदार, शहर के युवा भी दांव लगाने पहुंचते हैं गांव