6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डॉ. वरवंडकर ने मौज में रहो और अभ्यास करो की ट्रिक पर परीक्षा की तैयारी करने दिया मंत्र

परीक्षा की तैयारी की ट्रिक
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Sandeep Kumar Upadhyay

•

Updated: 15 Mar 2020, 7:12 PM IST

डॉ. वरवंडकर ने मौज में रहो और अभ्यास करो की ट्रिक पर परीक्षा की तैयारी करने दिया मंत्र

डॉ. वरवंडकर ने मौज में रहो और अभ्यास करो की ट्रिक पर परीक्षा की तैयारी करने दिया मंत्र

रायपुर. कैरियर मार्गदर्शक एवं शिक्षाविद डॉ. अजीत वरवंडकर ने सिटीजन स्कूल आमापारा में बच्चों को परीक्षा की तैयारी कैसे करें विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बड़े ही रोचक तरीके से बच्चों से पहले तो बात की और उसके बाद उन्हें परीक्षा की तैयारी के तरीके बताएं।

कार्यक्रम के विषय में शाला के संचालक विनोद जैन ने बताया कि 23 मार्च से बच्चों की वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यह समय बहुत ही महत्वपूर्ण है और इसी समय बच्चों के मन में भय और आशंका का माहौल निर्मित होता है। परीक्षा की तैयारी की ट्रिक बताते हुए डॉ. वरवंडकर ने बच्चों को बताया गया कि परीक्षा में कितने अंक प्राप्त करना चाहते हैं, उसका एक लक्ष्य निर्धारित करें। उस लक्ष्य वाले गोल को बड़े अक्षरों में लिखकर अपने घर में ऐसी जगह चिपका दें जहां बार-बार आपकी नजर पड़े। उन्होंने बताया कि इंसान का माइंड सबसे अच्छा तब परफॉर्म करता है जब वह रिलैक्स होता है। मौज में रहो और अभ्यास करो की थीम पर बात करते हुए थ्री आर और 1, 3, 7 तकनीक के बारे में भी बच्चों को बताया गया। इस दौरान डॉ. वरवंडकर ने कई कहानियां बताते हुए बच्चों को पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढऩे हेतु प्रोत्साहित किया। शाला में अध्ययनरत कक्षा तीसरी से आठवीं तक के विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान शाला की प्राचार्य नवनीत जैन तथा सह प्राचार्य नमिता सोनी भी उपस्थित थे।