
जिला सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर अंतर्गत संचालित शाखा बम्हनीडीह शाखा में धान बोनस के नाम पर किसानों से जमकर लूट की जा रही है।
जांजगीर-चांपा. जिला सहकारी बैंक मर्यादित बिलासपुर अंतर्गत संचालित शाखा बम्हनीडीह शाखा में धान बोनस के नाम पर किसानों से जमकर लूट की जा रही है।
यहां के शाखा प्रबंधक पवन चतुर्वेदी की नाक के नीचे यह सब हो रहा है। बैंक के बगल से ही स्थित एक दुकान में बैंक के शासकीय बेड्रॉल फार्म रखे गए हैं, जिन्हें दुकान संचालक 10 रुपए प्रति फार्म की दर से बेच रहा है। यह आरोप और कोई नहीं बल्कि वहीं किसान लगा रहे हैं, जो घंटों से बैंक में बोनस का पैसा लिए लाइन में लगे हुए थे। पत्रिका की टीम ने इसकी लाइव रिपोर्ट कर कैमरे में किसानों के बयान को भी रिकार्ड किया।
पत्रिका की टीम को शिकायत मिली थी कि जिला सहकारी बैंक में किसान धान का बोनस लेने हजार की संख्या में पहुंच रहे हैं और उन्हें घंटों लंबी लाइन में लगना पड़ रहा है। इसकी सच्चाई जानने टीम शनिवार सुबह १०.३० बैंक पहुंची। वहां किसानों की लंबी लाइन लगी थी।
कुछ किसान बगल स्थित दुकान से बेड्रॉल फार्म लेकर आ रहे थे। टीम ने किसानों से हिडेन कैमरे में बात किया कि उन्हें बेड्रॉल फार्म कहां से मिलेगा तो तीन चार किसानों ने एक साथ कहा बगल की दुकान में चले जाओ १० रुपए में मिल जाएगा। पत्रिका की टीम ने इस मामले की शिकायत बैंक के कर्मचारी अजय साहू मामले की शिकायत की तो वो इतने दिलदार निकले कि उनका कहना था कि वह एक किसान को एक नहीं बल्कि चार-चार बेड्रॉल फार्म दे रहे हैं, तो फिर फार्म बिकने का सवाल ही नहीं है।
नोडल अधिकारी को सबूत नहीं शिकायत की जरूरत- इस मामले की शिकायत जब सहरकारी बैंक जांजगीर के नोडल अधिकारी श्रवण सिंह से की गई तो उन्होंने कहा कि इसकी लिखित शिकायत करें जांच की जाएगी। टीम ने कहा उनके पास वीडियो है जिसमें किसान कह रहे हैं
कि उन्होंने बेड्रॉल फार्म दस रुपए में खरीदा है, तो उन्होंने कहा वह वीडियो और फोटो का क्या करेंगे, आप खुद या किसी और से शिकायत करवा दो। यह जिले के ऐसे नोडल अधिकारी है, जिनके ऊपर एसीबी की कार्रवाई हो चुकी है और करोड़ों रुपए गबन का आरोप है। इसके बाद भी इतने महत्वपूर्ण पद पर बैठ कर सबूत नहीं शिकायत की बात करना यह दर्शाता है कि जिले में यह सब इनकी शह पर हो रहा है।
नहीं बनी महिलाओं की लाइन- बैंक में एक साथ सैकड़ों की संख्या में किसानों के पहुंचने से लंबी लाइन लग रही है। इस भीड़ में बैंक ने छाया का इंतजाम तो किया, लेकिन महिलाओं के लिए अलग से कोई लाइन नहीं लगाई जा रही है। इससे पुरुषों के बीच महिलाओं को भी लाइन में लगकर बोनस लेना पड़ रहा है। महिलाओं का कहना है कि उनके लिए अलग से लाइन होनी चाहिए, जिससे उन्हें बोनस लेने में कम परेशानी हो।
जानकारी नहीं- मुझे इसकी जानकारी नहीं है। यदि ऐसा तो यह गलत है। इसकी जांच की जाएगी और सही पाया गया तो दुकान संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-पवन चतुर्वेदी, शाखा प्रबंधक, सहकारी बैंक बम्हनीडीह
Published on:
14 Oct 2017 07:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
