28 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजली बिल बकाया है तो सावधान! जांजगीर-चांपा में 671 उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे, विभाग ने वसूले 1.13 करोड़

Power Connection Cut: बिजली बिल बकायादारों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जांजगीर-चांपा के चांपा और अकलतरा जोन में दो दिन चले मास डिस्कनेक्शन अभियान के दौरान 671 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए।
2 min read
Google source verification
Power Connection Cut

उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे (पत्रिका फाइल फोटो)

Chhattisgarh Electricity News: बिजली बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर विद्युत विभाग ने बड़ा एक्शन लिया। दो दिन में ही चांपा व अकलतरा जोन में बकाया बिजली बिल वाले 671 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। इसका असर भी देखने को मिला। इन दो दिनों में 1.13 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली हुई। जिले में ताबड़तोड़ कार्रवाई से बकायादारों में हड़कंप मचा हुआ है।

रायगढ़ क्षेत्र के मुख्य अभियंता मनीष तनेजा के निर्देशन और जांजगीर के अधीक्षण अभियंता अमर चौधरी के नेतृत्व में विभाग की टीमों ने दोनों जोन में एक साथ कार्रवाई की। इसके लिए जिले में 18 टीमों का गठन किया गया। पहले दिन चांपा जोन में 293 कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई। वहीं 137 उपभोक्ताओं से करीब 60 लाख 97 हजार रुपए की बकाया राशि वसूल की गई। इसी तरह गुरुवार को जिन 378 कनेक्शनों पर कार्रवाई हुई, उन पर कुल करीब 1 करोड़ 21 लाख 25 हजार 200 रुपए का बिजली बिल बकाया था। अभियान के दौरान विभाग की टीमें बकायादारों के घर और प्रतिष्ठानों तक पहुंचीं। भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन मौके पर ही काट दिए गए।

वहीं कार्रवाई के दौरान कई उपभोक्ताओं ने कनेक्शन कटने से बचने के लिए बकाया राशि जमा की। विभाग के अनुसार अभियान में 52.52 लाख रुपए की वसूली हुई। दो दिनों की कार्रवाई में कुल 671 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। साथ ही इस दौरान 1.13 करोड़ रुपए से अधिक की वसूली भी हुई। कार्रवाई के दौरान विभाग की सख्ती का असर भी नजर आया। इसके बाद लोग बिजली बिल जमा करने सामने आ रहे हैं और भुगतान करना बेहतर समझ रहे हैं। अभियान कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अफसर भी मैदान पर उतर गए हैं।

समाधान योजना का भी दिया ऑफर

अभियान के दौरान घरेलू उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने पात्र उपभोक्ताओं को योजना के तहत बकाया बिजली बिल और सरचार्ज में निर्धारित छूट का लाभ लेने की जानकारी दी। बकाया बिल का भुगतान करने के बाद पात्र घरेलू उपभोक्ता हाफ बिजली बिल योजना का लाभ भी ले सकते हैं। इसके तहत पात्र उपभोक्ताओं को हर महीने 200 यूनिट तक की बिजली खपत पर निर्धारित छूट का लाभ मिलता है।

कटने के बाद खुद जोड़ा कनेक्शन तो फंसेंगे

विभाग ने लाइन विच्छेदन के बाद उपभोक्ताओं को कड़ी चेतावनी दी है। यदि कोई उपभोक्ता बिना अनुमति स्वयं कनेक्शन जोड़कर बिजली का उपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ विद्युत अधिनियम 2005 की धारा 135 और 138 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

अमर चौधरी, अधीक्षण अभियंता के मुताबिक, बकायादारों के खिलाफ अभियान अभी थमने वाला नहीं है। राजस्व वसूली और बकाया बिल भुगतान के लिए आगे भी लाइन विच्छेदन की कार्रवाई जारी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग