
धान बेचने किसान खुद घर बैठे बना सकेंगे आनलाइन टोकन पर्ची
जांजगीर-चांपा. इस एप को किसान अपने मोबाइल में डाउनलोड कर आसानी से टोकन ले सकते हैं।
गौरतलब हे कि धान बेचने के लिए हर साल किसानों को टोकन के लिए धान उपार्जन केन्द्र के चक्कर काटने पड़ते थे। जिसके कारण उपार्जन केन्द्रों में किसानों की लंबी कतार लग जाती थी। जिससे किसान को बहुत कष्ट उठाने पड़ते थे। जिसे ध्यान में रखते हुए किसानों को घर बैठे धान बेचने के लिए टोकन लेने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने किसान टोकन तुहर हाथ मोबाइल एप लांच किया है। जल्द ही ट्रायल के बाद इसे लांच कर दिया जाएगा। इस साल किसान इसका लाभ ले सकेंगे। सभी किसानों का ऑनलाइन पंजीयन होता है। इसी नंबर के जरिए टोकन जारी होगा।
दोनों जिलों में ८४ लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य
समर्थन मूल्य पर एक नवंबर से धान खरीदी शुरु होगी। इस बार सक्ती जिला अलग हो चुका है। ऐसे में जांजगीर-चांपा और सक्ती जिला मिलाकर ८४ लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। इसमें सक्ती जिला में ४० लाख तो जांजगीर-चांपा जिला में ४८ लाख क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। धान खरीदी के लिए जिला प्रशासन के द्वारा तैयारियां कराई जा रही है। समितियों के द्वारा भी उपार्जन केंद्रों को तैयार किया जा रहा है। बिजली-पानी के इंतजाम किए जा रहे हैं।
दोनों जिलों के लिए २ करोड़ २० लाख बारदाने चाहिए
धान खरीदी के लिए इस बार भी ५०-५० फीसदी नए-पुराने बारदानों का इस्तेमाल किया जाएगा। दोनों जिले में २ करोड़ २० लाख बारदाने चाहिए। इसमें जांजगीर-चांपा जिले में कुल १ करोड़ २० बारदाना चाहिए। इसमें ६० लाख नए और ६० लाख पुराने यानी मिलर्स और पीडीएस के बारदाने होंगे। मार्कफेड के मुताबिक ४५ लाख नए बारदाने मिल चुके हैं जिसे समितियों में भेज दिया गया है। १५ लाख नए बारदाने बाद में मिलेंगे। इसी तरह पुराने बारदाने मिलर्स और पीडीएस का सत्यापन हो चुका है। गुरुवार से समितियों में भेजने की शुरुआत होगी। इसी तरह सक्ती जिले में १ करोड़ बारदाने लगेंगे। ५० लाख नए बारदानों में से ४२ लाख ५० हजार बारदाने मिल चुके हैं। बाकी मिलर्स और पीडीएस का बारदाना भी जल्द समितियों में भेज दिया जाएगा।
वर्जन
धान खरीदी के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां जारी है। नए बारदाने समितियों में भेजा जा रहा है। मिलर्स और पीडीएस से भी कल से बारदाना मिलना शुरु हो जाएगा। बारदाने की समस्या नहीं होगी। इस बार किसानों को घर बैठे टोकन पर्ची कटवाने की भी सुविधा मोबाइल एप के जरिए मिलेगी। शासन ने किसान टोकन तुंहर हाथ एप लांच किया है।
सुनील सिंह राजपूत, डीएमओ जांजगीर-चांपा
Published on:
26 Oct 2022 08:25 pm

बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
