21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video- धान की उपज के लिए प्रदेश में टॉप जांजगीर-चांपा के किसान अब करेंगे इस फसल की खेती

- कृषि विज्ञान केंद्र में जो नर्सरी तैयार की गई है वह पूरी तरह से सफल हो चुका है

2 min read
Google source verification
Video- धान की उपज के लिए प्रदेश में टॉप जांजगीर-चांपा के किसान अब करेंगे इस फसल की खेती

Video- धान की उपज के लिए प्रदेश में टॉप जांजगीर-चांपा के किसान अब करेंगे इस फसल की खेती

जांजगीर-चांपा. धान की उपज के लिए जांजगीर-चांपा जिले का नाम पूरे प्रदेश में टॉप पर है। इसके बाद अब जिले का नाम अनार की खेती के लिए भी जाना जाएगा। इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र में कृषि वैज्ञानिकों द्वारा आवश्यक तैयारी की जा रही है। महाराष्ट्र से बीज लाकर प्रयोग के तौर पर इसका उत्पादन किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया प्रयोग सफल हो चुका है। कृषि विज्ञान केंद्र में जो नर्सरी तैयार की गई है वह पूरी तरह से सफल हो चुका है। आने वाले दिनों में इसकी खेती के लिए जिले के किसानों को अनार की फसल लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। ताकि जिले के किसान अनार के लिए दीगर प्रदेश पर निर्भर न रहें।

महाराष्ट्र में जिस तरह अनार की उम्दा खेती होती है। ठीक इसी तरह छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भी अनार की फसल लगाई जाएगी। क्योंकि महाराष्ट्र के मौसम की तासीर छत्तीसगढ़ से मिलती जुलती है। अनार की जो फसल महाराष्ट्र में लगाई जाती है और उसका उत्पादन बड़ी तादात में किया जाता है। ठीक उसी तासीर से मिलती जुलती तासीर जांजगीर चांपा जिले की है। यह प्रयोग हाल ही में सफल हुआ है।

इस तरह किया प्रयोग
जिले के कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने चार महीना पहले प्रयोग के तौर पर बड़ी मात्रा में महाराष्ट्र से अनार के पौधे लाए थे। इसकी कृषि विज्ञान में नर्सरी लगाई गई। पौधों का विकास तेजी से होने लगा और पौधे महाराष्ट्र की तर्ज पर तेजी से विकास करने लगा। जिससे प्रयोग सफल माना जा रहा है।
Read More : Breaking : स्कूली बस पलटते ही छात्रों के बीच मची चींख-पुकार, एक दर्जन छात्र घायल, चालक बस छोड़कर भागा

जिले के किसानों को किया प्रेरित
अनार की खेती के लिए जिले के किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। जिले के जितने भी प्रगतिशील कृषक हैं उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र बुलाया गया और अनार की खेती का अवलोकन कराया गया। बहेराडीह के प्रगतिशील कृषक दीनदयाल यादव ने बताया कि महाराष्ट्र की तर्ज पर जिले में भी अनार की खेती की प्रबल संभावनाएं है। यदि इसकी खेती की जाए तो उपज अच्छी हो सकती है।

-नागपुर रिसर्च सेंटर से अनार के पौधे मातृ रोपणी के लिए जांजगीर लाई गई है। जिले में अनार की फसल की भरपूर संभावनाएं है। प्रयोग सफल हो चुका है। आने वाले दिनों में जिले के किसानों को इसके पौधे व्यापक तौर पर प्रदाय किया जाएगा। ताकि इसकी फसल भी भरपूर मात्रा में लगाई जा सके- चंद्रशेखर खरे, कृषि वैज्ञानिक जांजगीर