12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Public opinion : इस NH को देख पता लगा पाना है मुश्किल सड़क है या फिर कीचड़ से भरा तालाब

फंस रहे फोरव्हीलर, दुर्घटनाग्रस्त हो रहे दो पहिया चालक

2 min read
Google source verification
फंस रहे फोरव्हीलर, दुर्घटनाग्रस्त हो रहे दो पहिया चालक

फंस रहे फोरव्हीलर, दुर्घटनाग्रस्त हो रहे दो पहिया चालक

बाराद्वार. बाराद्वार के पास एनएच को जोड़ते हुए बन रही बाईपास रोड की हालत इतनी खराब है कि उसमें से न तो चार परिया वाहन निकल पा रहे हैं न ही दो पहिया वाहन। सबसे बुरा हालत बाराद्वार के पास का है।

ठेकेदार के द्वारा लेटलतीफी से काम करने और लोगों की सुविधाओं को नजरंदाज करने से यहां हालत यह हो गई कि नेशनल हाईवे में ही दलदल का तालाब बन गया है। इससे यहां जहां चार पहिया वाहन फंस जा रहे हैं तो वहीं दो पहिया वाहन चालक कीचड़ में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए ठेकेदार सुभाष अग्रवाल द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इससे नगर वासियों में खाषा रोष है। जिला व एनएच प्रशासन भी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो लोग सड़क पर उतर सकते हैं।

Read More : यहां की सड़कों पर जान हथेली पर लिए ग्रामीण करते हैं सफर


बाराद्वार बस स्टैंड के पास ही एनएच सड़क में लगभग 500 मीटर का क्षेत्र कीचड़ के अट गया है। यहां एक एक्सीवेटर हर समय कीचड़ को हटाने में लगा है, लेकिन हालत यह है कि इसके बाद भी यहां कीचड़ कम नहीं हो रहा है। यहां से गुजरने वाले सभी वाहन कीचड़ में फंस रहे हैं। बाराद्वार वासी उन्हें निकालने में मदद कर रहे हैं, लेकिन लोगों में इतना गुस्सा है कि उनका कहना है कि जब ठेकेदार को सड़क बनानी ही थी तो उसे बारिश से पहले बेस तो बना देना था जिससे की यह परेशानी नहीं होती। लोगों का कहना है कि यदि इस पर सुधार नहीं किया गया तो वह लोग सड़कों पर उतने को मजबूर होंगे।

दुकानों व घरों में घुस रहा पानी
ठेकेदार ने अभी तक सड़क के किनारे नाली तक नहीं बनाया है। इससे सड़क दुकानों व घरों से ऊपर हो गई है। इससे बारिश का पानी दुकानों व घरों में घुस जा रहा है। हालत यह है कि कई बार लोग रात में नींद छोड़कर घरों से पानी निकालने में जुटे रहते हैं।


-बाराद्वार के लिए ठेकेदार को निर्देशित कर रहा हूं कि वह अव्यवस्था को सुधारे और रही बात खोखसा फाटक के पास की तो वह हमारा नहीं पीडब्ल्यूडी ब्रिज का कार्य है।
-मनोज थोराट- ईई, एनएच, बिलासपुर