पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया संध्या शर्मा पति स्व. डीडी शर्मा ५० वर्ष ठुसेकेला हाईस्कूल की टीचर है। अगस्त माह में संध्या को एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर कहा कि उसका नाम अस्टीन डेविड है और वह इंग्लैंड का रहने वाला है। वह संध्या के पास डायमंड ज्वेलरी, कीमती आभूषण व उसके बेटे के लिए महंगी मोबाइल पार्सल भेजेगा। वहीं और भी कई प्रकार का शिक्षिका को प्रलोभन दिया। ऐसे में शिक्षिका उसके झांसे में आ गई। इसके बाद उसने संध्या से कहा कि इन सब सामानों को पाने के लिए वह उसके खाते में ३८ हजार रुपए ट्रांसफर करे। ऐसे में संध्या ने उसके खाते में ३८ हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद वह लगातार संध्या से फोन पर संपर्क कर किसी न किसी बहाने अपने खाते में रुपए ट्रांसफर कराता रहा। करीब दो माह में आरोपी ने अपने खाते में १२ लाख ३४ हजार ७०० रुपए ट्रांसफर करा लिया।