
swiming pool me bachhe
स्वीमिंग पुल की सुविधा शहरवासियों को भी मिल सके, इसके लिए नगर पालिका जांजगीर-नैला द्वारा 27 मई 2016 में ठेकेदार को वर्क आर्डर जारी कर दिसम्बर 2017 तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया था। वर्क आर्डर जारी होने के बाद संबंधित ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया, लेकिन यहां ठेकेदार की मनमानी के चलते सही समय में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका। मुख्यमंत्री के शुभारंभ के बाद अब इसे आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। लेकिन इसमें सुरक्षा को दरकिनार किया जा रहा है। नगर पालिका के स्वीमिंग पूल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं है। एक भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं है। पहला स्वीमिंग पूल होने की वजह से शहरवासियों में खुशी का माहौल है। इसलिए ठंड के मौसम में भी बड़ी संख्या में ठंडे पानी में डुबकी लगाने बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जो यहां पर खूब मजा मस्ती कर रहे हैं। वही इस दौरान सुरक्षा में चूक होने की आशंका बनी हुई है। लेकिन इस ओर जरा भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वैसे तो किसी भी स्वीमिंग पुल के लिए सुरक्षा के नियम बहुत ही कड़े होते हैं। लेकिन ज्यादातर पुल में सिर्फ आधारभूत लाइफ गार्ड की तैनाती कर खानापूर्ति कर ली जाती है। लेकिन नगरपालिका द्वारा ऐसा भी नहीं किया जा रहा है। ताल का मजा लेने वालों के लिए एक लाइफगार्ड तक नहीं लगाए गए हैं। जबकि छुट्टी होने के कारण रविवार को 40 से 50 लोग ताल में गोते लगा रहे हैं। इनमें से कितनों को तैरना आता है ये भी पता नहीं रहता है। ऐसे में पांच फिट से लेकर १२ फिट गहरे ताल में किसी भी समय गोता लगाने के गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी सुरक्षा नियमों को दरकिनार स्वीमिंग पूल का संचालन किया जा रहा है।
ओलंपिक मापदंड के अनुरूप बना स्वीमिंग पूल
ताल को ओलंपिक मापदंड के अनुरूप बनाया गया है, जो पांच फिट की गहराई से चालू होता है। गहराई बढऩे के साथ् दूसरा छोर १२ फीट की गहराई है। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि स्वीमिंग के पुल के बीच गहराई बढऩे की जानकारी के लिए एक रेड लाइन भी नहीं बनाया गया है। ताकी ज्यादा गहराई होने की इस रेड लाइन को पार करने पर लग जाए। अक्सर नौसीखिए इसी ओर पानी में मजा मस्ती करते हैं। जो हर समय खतरे के बीच रहते हैं। जरा सी लापरवाही से गंभीर परिणाम आ सकते हैं।
यह है सुरक्षा नियम
सुरक्षा नियमों के अंतर्गत वाले सभी उपकरण व यंत्र को स्वीमिंग पूल में उपलब्ध करवाना जरूरी होता है। इसमें स्वीमिंग कोच, लाइफगार्ड, फाइबर सुरक्षा ट्यूब, दो लाइफ जैकेट, दो कृत्रिम सांस यंत्र, दो स्ट्रेचर, दो आक्सीजन सिलिंडर, दो सुरक्षा व सफाई बोर्ड, दो विशेष प्रकार की लाइफगार्ड के लिए बनी कुर्सी, एक फस्र्ट एड बाक्स, दो जीवन सुरक्षा निर्देश बोर्ड, आपात स्थिति के लिए एक जनरेटर, सीसी टीवी के साथ आपात स्थिति से निपटने के लिए एक चिकित्सक की तैनाती जरूरी होता है।
Published on:
26 Nov 2023 09:47 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
