15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्नीचर कंपनी के गोदाम में 50 लाख का माल जलकर खाक

पामगढ़ क्षेत्र के ग्राम धरदेई लोहर्सी के बीच में स्थिति सड़क किनारे गौरी गणपति फर्नीचर फैक्ट्री में शुक्रवार-शनिवार दरमियानी रात लगभग 1 से 2 बजे की बीच भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण संचालक ने शॉट सर्किट बताया है। तकरीबन ८ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी से तकरीबन ५० लाख का माल जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस ने आगजनी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification
फर्नीचर कंपनी के गोदाम में 50 लाख का माल जलकर खाक

फर्नीचर कंपनी के गोदाम में 50 लाख का माल जलकर खाक

जांजगीर-पामगढ़। पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम धरदेई लोहर्सी के पास स्थित ढाई वर्षों से संचालित एक फर्नीचर फैक्ट्री में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब फैक्ट्री में पलक झपकते भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में घटना की रात को कर्मचारियों के द्वारा रात लगभग 1 बजे तक काम किया जा रहा था और काम करने के बाद जैसे वह रूम पर गए उसके कुछ देर बाद आग लगने की जानकारी मिली। आग लगने की जानकारी कर्मचारियों ने अपने फैक्ट्री के मालिक को दी। मालिक के फर्नीचर फैक्ट्री पहुंचने से पहले फोन के माध्यम से बिजली के मैन सप्लाई को बंद करवाते हुए फैक्ट्री पहुंचा और देखा कि उनकी फैक्ट्री में भीषण आग लगी हुई है। तब आनन-फानन में उन्होंने फैक्ट्री के सामने बने माइनर नाहर में बहते पानी को फैक्ट्री में रखे बाल्टी से मजदूरों के साथ बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतना विकराल रूप ले चुका था कि उसे बुझा पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन था। मामले की सूचना फैक्ट्री संचालक ने फायर ब्रिगेड को दी। सूचना के कुछ देर बाद मौके पर जांजगीर और अकलतरा से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। दोनों के द्वारा बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन फायर ब्रिगेड का पानी टंकी खाली हो गया। कुछ देर बाद फायर ब्रिगेड की खाली गाड़ी पानी भरकर पुन: आती है और फिर आग बुझाने का प्रयास किया जाता रहा।
8 घंटे मशक्कत के बाद मिली सफलता
फैक्ट्री में लगभग 5 बजे तक आग धू-धूकर जलती रही। इधर बड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम के द्वारा सुबह 8 बजे तक बुझाने का काम किया गया। जिससे आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। तब तक फैक्ट्री की एक और शेड के नीचे रखे सैकड़ो की संख्या में बने सोफा सेट दीवान सभी बनाने की मशीन सहित प्लाईवुड फोम सभी जलकर पूरी तरह से राख हो चुका था।
पिकअप भी जलकर खाक
घटना में संचालक ने बताया कि लगभग ५० लाख का नुकसान हुआ है घटना में समान से भरा छोटा पिकअप भी चपेट में आ गया। जिससे पिअप भी पूरी तरह जलकर राख हो गया। घटना की सूचना रात को ही संचालक विवेक अग्रवाल ने शिवरीनारायण पुलिस को दी और मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी रही। फिलहाल इस पूरे आगजनी के मामले में संचालक को तकरीबन ५० लाख का नुकसान होना बताया जा रहा है।