31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकार उद्योपतियों की हितैषी, किसानों को मजदूर बनाने का काम कर रही रमन सरकार : भूपेश

- किसान जनाधिकार पदयात्रा के द्वारा कांग्रेस ने दिखाई ताकत।पदयात्रा में बड़ी संख्या में कांग्रेसी हुए शामिल।

2 min read
Google source verification
सरकार उद्योपतियों की हितैषी, किसानों को मजदूर बनाने का काम कर रही रमन सरकार : भूपेश

शिवरीनारायण. छग की भूमि किसानों की है, किसान ही प्रदेश की पहचान है। अन्नदाताओं को जिस प्रकार प्रदेश की रमन सरकार द्वारा रवि फसल की खेती के लिए पानी नहीं देने का निर्णय लेकर यह जता दिया है कि यह सरकार उद्योपतियों की हितैषी है। आज सरकार के पास प्लांटो को देने के लिए पानी की कमी नही है, लेकिन माटी पुत्रो को किसानी के लिए पानी देने से सूखा का बहाना बना रही है। इससे साफ पता चलता है कि ये रमन सरकार किसानों को मजदूर बनाने का काम कर रही है।

ये बातें किसान जनाधिकार पदयात्रा के प्रारंभ के अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष भूपेश बघेल ने कही। उन्होंने कहा कि आज की ये अपार भीड़ बता रही है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। आज किसानो के साथ जो अन्याय रमन सरकार कर रही है उसे कांग्रेस पार्टी बर्दास्त नहीं करेगी।

Read More : पेट्रोल लेकर दिव्यांग पहुंचा कलेक्टोरेट और अपने ऊपर छिड़ककर कर रहा था आग के हवाले, इतने में पुलिस ने पकड़ा

यह किसान जनाधिकार पदयात्रा 7वीं बार निकाली गई पदयात्रा है। किसान जनाधिकार पदयात्रा के पूर्व कांग्रेसियों ने महानदी तट बावा घाट पर आत्महत्या करने वाले किसानों की याद में मुंडन, पिंडदान कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत सभी कांग्रेसियों ने शिवरीनारायण भगवान के मंदिर व माता शबरी का आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद मंदिर गेट पर सभी अथितियों का महिलाओं द्वारा तिलक लगा कर अभिवादन किया गया। तदुपरांत शिवरीनारायण मंदिर से रैली के रूप में कांग्रेसी केरा चौक स्थित पंडाल पहुंचे।

किसान जनाधिकार पदयात्रा के मंच को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव पीएल पुनिया ने कहा कि किसान आज अपने अधिकारों के लिए लड़ रहा है। ये किसान ही तो है, जिनसे प्रदेश और देश दुनिया खुशहाल होती है। किसानों की मेहनत से ही सब का पेट भर पाता है, लेकिन इसे विडंबना ही कही जा सकती है कि आज छग सरकार किसानों को खेती करने से रोक रही है। यह किसान जनाधिकार पदयात्रा किसानों का हक दिलाने हमारे द्वारा प्रारंभ की जा रही है।

बड़ी संख्या में कांग्रेसी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं के हुजूम के साथ पदयात्रा केरा चौक से निकली। बॉम्बे मार्केट शिवरीनारायण पहुंचने पर कार्यकर्ताओ ने भूपेश बघेल व पी एल पुनिया को लड्डूओं से तौला। किसान जनाधिकार पदयात्रा शिवरीनारायण से निकल कर पूर्व सांसद परस राम भारद्वाज को उनके गृह ग्राम खरौद में श्रद्धांजलि देते हुए ग्राम रिंगनी, कुकदा, सलखन तक पहुंचेगी। सलखन में पदयात्रा का विश्राम होगा। रात्रिविश्राम के उपरांत कल पदयात्रा आगे बढ़ेगी। पदयात्रा का समापन 17 दिसम्बर को पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नन्द कुमार पटेल के गृहग्राम नंदेली में होगा। पदयात्रा में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. चरण दास महंत, चन्द्रशेखर शुक्ला प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस किसान मोर्चा, धनेंद्र साहू, मंजू सिंह के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।