Janjgir Champa News: जिला अस्पताल में मानवता तब शर्मसार होती है जब यहां सोनोग्राफी सेंटर हो या स्त्री रोग विशेषज्ञ का चेंबर, गर्भवती महिलाओं को लाइन में लगकर ही अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। दूर दराज से आई गर्भवति महिलाओं के लिए बैठने के लिए एक कुर्सी भी नसीब नहीं हो पाती। इससे महिलाएं भारी पांव लेकर घंटों खड़ी रहतीं हैं और अपनी इलाज के लिए डॉक्टरों की प्रतीक्षा करतीं हैं। वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों को ऐसी पीड़ित महिलाओं की पीड़ा कोई सरोकार नहीं रहता। हद तो तब हो जाती है जब जिला अस्पताल में तीन-तीन स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर हैं इसके बाद भी कोई समय पर जिला अस्पताल नहीं पहुंचतीं। जिसका खामियाजा गर्भवती महिलाओं को भुगतना पड़ता है।