
जांजगीर में भीषण सड़क हादसा, हाईवा और ट्रक में टक्कर, तीन की मौत, एक की हालत गंभीर
Janjgir champa news: जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार करीब सुबह 5 बजे के दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यह हादसा जांजगीर-चांपा जिले के हथनेवरा गांव में हाईवा और ट्रक की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर से हुई हैं। हादसे में दो वाहन चालक और एक हेल्पर समेत 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। यह मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, ट्रक चांपा की ओर से बम्हनीडीह जा रहा था और हाईवा बम्हनीडीह की ओर से चांपा की तरफ आ रहा था। इसी दौरान ट्रक और हाईवा हथनेवरा (Road accident news) गांव में आमने-सामने भिड़ गए। हादसे में जिन युवकों की मौत हुई है, उनमें राहुल साहू (19 वर्ष) और दूसरा फारुख अंसारी (27 वर्ष) है। वहीं एक युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।
मौके पर पहुंची पुलिस
लोगों की सूचना पर मौके पर चांपा पुलिस घटनास्थल में पहुंचे। हादसे में तीनों लाशें बुरी तरह से अपनी-अपनी गाड़ियों में फंस गईं थी। तीनों शवों को गैस कटर से (Road accident news) काटकर वाहन से बाहार निकाला गया। सड़क हादसे में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया जिसके बाद यातायात जाम सुचारु रूप से हट गया। तकरीबन 2 घंटे की मशक्कत के बाद गाड़ियों में फंसे शवों को निकाला गया है। जिसके बाद उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।
Published on:
20 May 2023 03:31 pm

बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
