एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने लोगों को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। सुबह कार्यालय खुलते ही लोगों की भीड़ लग जाती है। आर्डर देखकर टोकन नंबर दिया जाता है। ढूंढकर रखा जाता है, फिर वाहन मालिकों को अपने क्रम का घंटों इंतजार करना पड़ता है। प्लेट लगाने में 5 से 10 मिनट लगता है, चार से पांच लगाने वाले कर्मी है। भरी गर्मी में हर रोज 250 से अधिक लोग नंबर प्लेट लगाने आ रहे हैं। संख्या बढ़ाने कहा गया है, लेकिन अब तक नहीं बढ़ाया गया है।