21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खनिज विभाग की खुली छूट, जांजगीर से लेकर अकलतरा तक सड़क बनाने हो रहा अवैध मुरुम उत्खनन

पामगढ़ से जांजगीर के लिए बन रही कई करोड़ों की सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने तो खेल का मैदान तक बर्बाद कर डाला।

2 min read
Google source verification
खनिज विभाग की खुली छूट, जांजगीर से लेकर अकलतरा तक सड़क बनाने हो रहा अवैध मुरुम उत्खनन

जांजगीर-चांपा. पामगढ़ से जांजगीर और अकलतरा बाईपास दो ऐसी बड़ी सड़कें जिनके निर्माण के लिए सड़क ठेकेदार धड़ल्ले से अवैध मुरुम उत्खनन करके उसे सड़क में पाट रहे हैं। उन्हें रोड फिलिंग का बिल भुगतान सरकार से होने के बाद भी वे लोग अवैध रूप में मुरुम का उत्खनन कर रोड में पाट रहे हैं और बिल में उसे मिट्टी दिखा रहे हैं। इससे शासन को लाखों रुपए की रायल्टी का नुकसान हो रहा है। यह सब कार्य अकेले ठेकेदार के बस का नहीं है, इसमें खनिज अधिकारियों की खुली छूट शामिल है।

जानकारी के मुताबिक बिलासपुर से अकलतरा होते हुए बाराद्वार की ओर जाने वाली बाईपास रोड का निर्माण तेजी से चल रहा है। कई अरब की लागत से बन रही इस सड़क के निर्माण का ठेका अलग-अलग ठेकेदारों ने लिया है। इन सभी ठेकेदारों द्वारा जमकर अवैध मुरुम उत्खनन किया गया है। हाल में सबसे अधिक अवैध मुरुम उत्खनन अकलतरा के पास किया जा रहा है। इसके साथ ही पामगढ़ से जांजगीर के लिए बन रही कई करोड़ों की सड़क का निर्माण करने वाले ठेकेदार ने तो खेल का मैदान तक बर्बाद कर डाला। उसने चेन माउंटेन व जेसीबी मशीन लगाकर सीधे खेल मैदान को खाई बना डाला।

Read More : VIDEO - दो जनवरी को घर-घर पहुंचेगी बच्चों की टोली, जानिए क्या है खास...

यह मैदान कई एकड़ के क्षेत्रफल में फैला है। यहां कॉलेज के विद्यार्थियों से लेकर लोग अपने मवेशी तक को छोड़ते हैं। इसके बाद भी ठेकेदार ने शहर से लगे इस ग्राउंड के अपने निजी स्वास्र्थ के लिए बर्बाद कर दिया। खनिज विभाग की नाक के नीचे यह सब हो गया और वह इसके लिए अनभिज्ञता जता रहा है।

विकार्य कार्य पूरा करने का बहाना
खनिज विभाग के अधिकारियों से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने नाम न छापने की शर्त में बताया कि विकास कार्य को तेजी से कराने के लिए कुछ चीजें नजरंदाज करनी पड़ती है। उनका इशारा था कि कलेक्टर खुद कह रहे हैं कि ठेकेदार थोड़ी छूट दो, जिससे वह काम तेजी से कर पाए, लेकिन इस छूट का नाजायज फायदा खनिज अधिकारी और ठेकेदार दोनों ही उठा रहे हैं।

- इसकी जानकारी लेने के लिए निरीक्षक को बोला गया है। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी- केके गोलघाटे, जिला खनिज अधिकारी, जांजगीर