26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खैजा केंद्र में लावारिश मिला 72 क्विंटल धान, किराना व्यापारी के गोदाम से 26 सौ बोरी धान जब्त

Illegal paddy seized: लगातार कार्रवाई के बाद भी अवैध रूप से धान खपाने की कोशिशें थमने का नाम नहीं ले रही है। टीम ने जहां एक खरीदी केंद्र से 72 क्विंटल लावारिस पड़े धान, वहीं एक किराना व्यापारी के गोदाम से बड़ी मात्रा में अवैध धान को जब्त किया है।

less than 1 minute read
Google source verification
खैजा केंद्र में लावारिश मिला 72 क्विंटल धान, किराना व्यापारी के गोदाम से 26 सौ बोरी धान जब्त

खैजा केंद्र में लावारिश मिला 72 क्विंटल धान, किराना व्यापारी के गोदाम से 26 सौ बोरी धान जब्त

जांजगीर-चौपा. धान खरीदी सतर्कता दल ने सोमवार को बलोदा विकासखंड के धान खरीदी केन्द्र खैजा में करीब 72 क्विंटल धान जब्त किया। बलौदा धान खरीदी सतर्कता दल के नायब तहसीलदार, सहकारी बैंक सुपरवाइजर, खाद्य और सहकारिता निरीक्षक ने धान खरीदी केंद्र खैजा की संयुक्त जांच की।

इस केन्द्र में बिना तौल किए 180 कट्टी (करीब 72 क्विंटल) धान प्लास्टिक की बोरियों में रखा पाया गया। धान खरीदी प्रभारी से पूछे जाने पर कि यह किसका धान है, उनके द्वारा कोई समाधान कारक जवाब नहीं दिया गया। मौके पर किसी भी किसान द्वारा उनका धान होने संबंधी दावा नहीं किया गया। ऐसी स्थिति में सतर्कता दल ने उक्त धान जब्त करने की कार्रवाई की।

Read More: किया जा रहा था अवैध धान का भंडारण, सूचना मिलते ही पुलिस ने दी दबिश, इतना क्विंटल अवैध धान जब्त
मंगलवार की रात एक बजे भ्रमण के दौरान ग्राम जर्वे में किराना व्यापारी सुरेंद्र गिरी गोस्वामी के गोदाम में अवैध रूप से धान का भंडारण की सूचना मिली। टीम ने दुकानदार की सहमति से गोदामों की जांच की गई। जांच में दो अलग-अलग गोदामों में 26 सौ बोरी धान रखा पाया गया। मौके पर कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। ऐसे में दोनों गोदामों को तहसीलदार जांजगीर ने सील करते हुए भंडारण संबंधी दस्तावेज पेश करने एक दिन की मोहलत दी।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग