इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा लोकसभा निर्वाचन की तैयारी के लिए नंदेलीभाठा स्थित स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया गया तथा ऑब्जर्वर कक्ष, आईटी सेल, एफएलसी कक्ष, मतदान सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण करते हुए वाहन पार्किंग, मेडिकल यूनिट सहित अन्य आवश्यकताओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, जिला कोषालय अधिकारी दशरथ सोनी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी बालेश्वर, एसडीएम पंकज डाहिरे सहित अन्य मौजूद रहे।