8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जांजगीर चांपा में पत्नी की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, कहा सुनी के बाद गुस्से में दबाया था गला

CG Murder Case: घरेलू विवाद के कारण गला दबाकर अपनी ही पत्नी की गला दबाकर हत्या की घटना को अंजाम देने वाला आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Shrishti Singh

•

Updated: 15 Mar 2024, 3:47 PM IST

janjgir.jpg

Janjgir Champa News: पुलिस के अनुसार 13 मार्च को प्रार्थी करियाराम साहू निवासी ग्राम लखाली वार्ड नंबर 4 थाना सारागांव जिला जांजगीर-चाम्पा ने रिपोर्ट दर्ज कराई इसके अनुसार रात करीब 8 बजे इसके बेटे संतोष कुमार साहू ने आपसी घरेलू विवाद पर बहू बिंदिया साहू का गला दबाकर जान से मार डाला है। सूचना पर थाना सारागांव धारा 302 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। थाना सारागांव पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल घटनास्थल पहुंची। जहां आरोपी को उसके घर से पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें: पहली बार भाजपा का लहराया परचम, नगरीय चुनाव में कांग्रेस को मिली हार... 2 साल पहले आया था अविश्वास प्रस्ताव

जिसको हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। जो घटना घटित करना एवं जुर्म स्वीकार किया। जिस पर आरोपी संतोष कुमार साहू पिता करिया राम साहू (32) लखाली वार्ड क्रमांक 9 भाठापारा थाना सारागांव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सत्यम चौहान, सउनि सरोज पाटले, प्रधान आरक्षक राजेश कोशले, सहेत्तर पाटले, आरक्षक अहमद कुरैशी, मोनू थापा, रामायण कंवर, सोमेंश शर्मा, हेमलता राठौर का विशेष योगदान रहा।

यह भी पढ़ें: पंचायत ने महिला से कोरे कागज पर हस्ताक्षर करा लिखा तलाकनामा, आयोग ने जताई आपत्ति