महानदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिले के कलेक्टर नीरज कुमार बंसोड़, एसपी नीतू कमल, जिला पंचायत सीईओ अजित बंसत ने शिवरीनारायण का दौरा किया एवं सुरक्षा में तैनात सुरक्षा बलों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। महानदी पुल के डूबने से जांजगीर एवं बलौदाबाजार जिले का सम्पर्क टूट गया हैं। शिवरीनारायण में बाढ़ की स्थित को देखते हुए पूरे नगर में मुनादी करा दी गई हैं। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।