जांजगीर चंपा

व्यापारी पर टूटा दुखों का पहाड़ 6 माह पहले पत्नी को खोया, अब हो गया ये कांड….

Janjgir champa news: नगर के मुख्य मार्ग बांबे मार्केट में संचालित साहू फर्नीचर दुकान में तकरीबन रात साढ़े आठ बजे भीषण आग लग गई। बांबे मार्केट में संचालित साहू फर्नीचर दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया।

2 min read
file photo

Chhattisgarh news: शिवरीनारायण। नगर के मुख्य मार्ग बांबे मार्केट में संचालित साहू फर्नीचर दुकान में तकरीबन रात साढ़े आठ बजे भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी की फर्नीचर दुकान में रखा लाखों का समान जलकर खाक हो गया। दुकान में आग लगने की सूचना पाकर बड़ी संख्या में व्यापारीगण आम लोग मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने के लिए मशक्कत करते नजर आए।

आगजनी की सूचना मिलने पर शिवरीनारायण पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को सूचना दी गई। तब तक घटना स्थल पर उपस्थित लोगों के प्रयास एवं दो जेसीबी मशीन से आग में रेत डालकर बुझाने का काम किया जा रहा था। जिसमे बहुत हद तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आगजनी की सूचना के तकरीबन एक घंटे बाद दमकल वाहन पहुंचा। दमकल कर्मियों के द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग लगने की वजह से साहू फर्नीचर दुकान में रखे आलमारी कुलर, सोफा दरवाजा सिलाई मशीन आदि समान जलकर राख हो गया। कुछ सामान को लोगों की मदद से दुकान से बाहर निकाला गया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि (cg news) दुकान संचालक दुकान बंद करने के बाद घर चला गया था। इसके बाद दुकान में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लगी है। शिवरीनारायण पुलिस ने आगजनी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और विवेचना में जुटी हुई है।

6 माह पहले पत्नी को खोया अब यह...

किराए की दुकान में संचालित साहू फर्नीचर के मालिक अशोक साहू पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। छ: माह पहले पत्नी को खोने के दुख को भूला भी नहीं था कि (cg news) नियति ने अशोक साहू को एक और दुख दे दिया। आगजनी के कारण फर्नीचर दुकान में रखा लाखों का समान जलकर खाक हो गया। उसका दुकान ही जीविका का साधन था।

Published on:
26 May 2023 05:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर