14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिले में दस मेडिकल अफसरों की हुई नई पदस्थापना, मेडीकल्स पर रहेगी पैनी नजर

जिले के 16 लाख आबादी की सेहत का ख्याल रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दस मेडिकल अफसरों की नई पदस्थापना की है...

less than 1 minute read
Google source verification

image

Surya Pratap Goutam

Dec 20, 2015

medical stores

Life-saving medicines

जांजगीर-चांपा.
जिले के 16 लाख आबादी की सेहत का ख्याल रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने दस मेडिकल अफसरों की नई पदस्थापना की है।


एक असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर, सात ड्रग इंस्पेक्टर, दो एफएसओ की टीम जिले के न केवल मेडिकल स्टोर्स की निगरानी रखेंगी, बल्कि होटल, ढाबा के अलावा समस्त खाद्य पदार्थ की दुकानों में नियमित मॉनिटरिंग करेंगी। सिर्फ इतना ही नहीं झोलाछाप डॉक्टरों पर भी नकेल कसा जाएगा, ताकि लोगों की सेहत से खिलवाड़ न हो।


नसबंदी व आंखफोड़वा कांड के बाद स्वास्थ्य विभाग लोगों की स्वास्थ्य के प्रति गंभीर है, ताकि नसबंदीकांड की पुनरावृत्ति न हो। स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार बदनामी को देखते हुए थोक के भाव में ड्रग इंस्पेक्टरों की भर्ती की गई है।


इसके अलावा एफएसओ की भी नई पदस्थापना की गई है। अब प्रत्येक 60 से 62 मेडिकल स्टोर्स की निगरानी के लिए एक-एक ड्रग इंस्पेक्टर तैनात रहेंगे।


ये ड्रग इंस्पेक्टर न केवल मेडिकल स्टोर्स की जांच करेंगे, बल्कि झोलाछाप डॉक्टरों की क्लीनिक पर भी नकेल कसेंगे। एक असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के अलावा सात नए ड्रग इंस्पेक्टरों की नियुक्ति की गई है।


चार ड्रग इंस्पेक्टरों ने ज्वाइनिंग कर ली है। इसके अलावा एक अतिरिक्त एफएसओ की भी पदस्थापना हुई है। अब बाजार के मेडिकल स्टोर व खाद्य पदार्थों की दुकानों में नकली सामान पर नकेल कसा जाएगा।


इनकी हुई पदस्थापना

ड्रग इंस्पेक्टर राजकुमार अग्रवाल को पदोन्नत कर उन्हें असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर जशपुर बनाया गया है। उनके स्थान पर असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर प्रीतम ओग्रे को जांजगीर पदस्थ किया गया है।


इसी तरह सात ड्रग इंस्पेक्टरों में नेहा मिंज, सुमनलता कंवर, सुमित सिंह परिहार व हितेंद्र कुमार बंबोड़े ने ज्वाइनिंग कर ली है। वहीं तीन अन्य ड्रग इंस्पेक्टरों ने अभी ज्वाईनिंग नहीं की है। इसी तरह एफएसओ डीके देवांगन के अलावा अजीत बघेल की नई पदस्थापना जिले में हुई है।

ये भी पढ़ें

image