9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उफनती नदी में नॉव के सहारे करते हैं शराब की तस्करी

शिवरीनारायण टीआई विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलौदाबाजार जिले के घटमड़वा निवासी कुछ लोगों  द्वारा कच्ची शराब की तस्करी की जा रही है। तस्कर तेल के टीपे में शराब भरकर तस्करी करते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

image

Piyushkant Chaturvedi

Sep 17, 2016

support of the smuggling

now are in support of the smuggling of alcohol

जांजगीर-चांपा
. उफनती महानदी को नाव के सहारे पार कर शराब की तस्करी करने वाले एक युवक के कब्जे से पुलिस ने बड़ी तादात में कच्ची शराब जब्त किया है। इस तरह का पहला मामला नहीं बल्कि क्षेत्र के लोगों की यह पुरानी हरकतें हैं। क्योंकि टेंपल सिटी यानी शिवरीनारायण में पूर्णत: शराब बंदी लागू है। क्षेत्र के लोग शराब बिक्री नहीं कर पाते। इसके चलते बाहरी लोग यहां कच्ची शराब बिक्री करते हैं।


शिवरीनारायण टीआई विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बलौदाबाजार जिले के घटमड़वा निवासी कुछ लोगों द्वारा कच्ची शराब की तस्करी की जा रही है। तस्कर तेल के टीपे में शराब भरकर तस्करी करते हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महानदी के चारों ओर घेराबंदी कर पुलिस के जाल बिछा दिया था। तभी नाव के सहारे कच्ची शराब की तस्करी करने वाले सिंघुल निवासी हीरा सिंह पटेल पिता रामरतन को 45 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ लिया। पकड़े गए शराब की कीमत4500 रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ धारा 34 ए क, 34, दो के तहत जुर्म दर्ज किया गया है।