
हादसा : ट्रेलर-ट्रक में भीषण टक्कर, ड्राइवर व हेल्पर जिंदा जले
Janjgir Road Accident: जांजगीर-चांपा. कोरबा रोड में गुरुवार की देर रात ट्रक एवं ट्रेलर में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इससे ट्रक में सवार ड्राइवर और हेल्पर जिंदा जल गए। दरअसल, इसमें प्लास्टिक भरा हुआ था। हादसा इतना भीषण था कि चालक व परिचालक के शवों को गैस कटर की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। वहीं ट्रक में कोयला लोड था।
Janjgir Road Accident:चांपा पुलिस के मुताबिक ट्रक (सीजी 11 बीडी 1178) में सवार भुनेश्वर उर्फ पप्पू (32) एवं परिचालक नीरज यादव पिता (30) प्लास्टिक का सामान लोडकर चांपा से कोरबा की तरफ जा रहे थे।
Janjgir Road Accident:वहीं कोरबा से कोयला लोडकर ट्रेलर (सीजी 12 एआर 8955) चांपा की ओर आ रहा था। रात करीब 2.30 बजे सिवनी के पास दोनों वाहनों की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना दर्दनाक था कि ट्रक में सवार चालक-परिचालक जल गए। सूचना पर चांपा टीआई मनीष परिहार मौके पर पहुंचे और दमकल की मदद आग पर काबू पाया। पुलिस ने ट्रेलर चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
Updated on:
17 Jun 2023 12:11 pm
Published on:
17 Jun 2023 12:05 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
