जांजगीर। जांजगीर के भगत चौक में सोमवार की रात 10.30 बजे पैसे के लेन देन पर प्रमोद राठौर व निरंजन राठौर ने विष्णु बरेठ व उसके बेटे गौरिशंकर पर चाकू से हमला कर दिया। इससे दोनों गम्भीर अवस्था मे खून से लथपथ होकर कोतवाली पहुचे। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जहां रास्ते मे विष्णु (70) की मौत हौ गई। वहीं उसका बेटा गम्भीर रुप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। अस्पताल में लोगों की भीड़ जुट गई है। वहीं पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।