28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीती रात मौसम ने ली करवट, तेज गर्जना के साथ जमकर हुई बारिश, ओले भी गिरे

Weather News: रात भर बिजली गुल रहने से लोगों को हुई परेशानी, मौसम में घुली ठंडकता, शनिवार को गर्मी से मिली थोड़ी राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जांजगीर चंपा

•

image

Vasudev Yadav

•

Updated: 30 May 2020, 5:44 PM IST

बीती रात मौसम ने ली करवट, तेज गर्जना के साथ जमकर हुई बारिश, ओले भी गिरे

बीती रात मौसम ने ली करवट, तेज गर्जना के साथ जमकर हुई बारिश, ओले भी गिरे

जांजगीर-चांपा. जिले में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात तेज आंधी तूफान के बाद भारी बारिश हुई वहीं जमकर ओले भी गिरे। इसके कारण मौसम में ठंडकता भी आई। वहीं बारिश के कारण सबसे दूसरी परेशानी बिजली गुल होने से हुई। शहर के साथ ही ग्रामीण अंचलों में रात भर बिजली गुल रहने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी अचानक मौसम ने करवट ली रात में तेज आंधी के साथ तेज बारिश होने लगी। बिजली चमकने व बादल गरजने से लोग भयभीत हो गए। देखते ही देखते बिजली चली गई। तेज बारिश के बाद रात करीब 11 बजे ओले भी गिरने लगे। इसके कारण एक बार फिर रात में बिजली गुल हुई।

इधर तेज गर्मी से लोग परेशान हो गए थे। कूलर, एसी भी लोगों को राहत नहीं पहुंचा पा रही थी, तेज धूप की तपिश लोगों को झुलसा रही थी। इस बीच बीती रात तेज बारिश व ओले गिरने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है।
तेज बारिश के कारण ग्रामीण सहित शहरी इलाकों की कई नालियां भी जाम हो गई है। नाली का गंदी पानी गलियों व सड़कों तक भी पहुंचा, ग्रामीण अंचलों की गलियों में घुटने तक बारिश का पानी भी भर गया। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों ने लगाया डेंजर का बोर्ड
गलियों में पानी भर जाने से ग्रामीणों के लिए आवागमन करना मुश्किल हो गया। दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने पानी भरे गलियों े सामने एक लकड़ी के सहारों डेंजर का बोर्ड लगा रखा है। ताकि राहगीर सावधान हो जाएं।

फसल हुई तबाह
बेमौसम बारिश से एक ओर किसानों की फसल तबाह हो गई वहीं साग सब्जी वाले खेतों में पानी भरने से किसानों को बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ईंट भ_ा संचालकों को भी बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। क्योंकि उनकी पखवाड़े भर के मेहनत पर पानी फिर गया।

बड़ी खबरें

View All

जांजगीर चंपा

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग