7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फीता कटने के 7 दिन बाद भी स्वीमिंग पुल में ताला क्योंकि एजेंसी ही तय नहीं

मुख्यमंत्री के हाथों फीता काटने के बाद भी लोगों को स्वीमिंग पुल में तैरने का सपना पूरा नहीं हो पा रहा है क्योंकि स्वीमिंग पुल का संचालन करने के लिए कोई एजेंसी ही तय नहीं हुई है। इसलिए उद्घाटन के ७ दिन बीत जाने के बाद भी स्वीमिंग पुल में ताला लटक रहा है। इधर उद्घाटन की जानकारी होने के बाद अब लोग स्वीमिंग पुल तक पहुंच रहे हैं लेकिन यहां गेट में ताला लटका मिलने से निराश होकर मायूस लौट रहे हैं।

2 min read
Google source verification
फीता कटने के 7 दिन बाद भी स्वीमिंग पुल में ताला क्योंकि एजेंसी ही तय नहीं

फीता कटने के 7 दिन बाद भी स्वीमिंग पुल में ताला क्योंकि एजेंसी ही तय नहीं

जांजगीर-चांपा. नगरपालिका के द्वारा आधी-अधूरी तैयारियों के बीच इसका उद्घाटन तो करा दिया लेकिन यह संचालन एजेंसी नहीं मिलने से लोकार्पण के बाद भी इसका लाभ लोगों को नहीं मिल पा रहा है। गौरतलब है कि विगत १३ अगस्त को पुलिस लाइन जांजगीर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा करोड़ों के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इसमें कलेक्टोरेट रोड स्थित स्वीमिंग पुल का उद्घाटन भी शामिल था। बकायदा मुख्यमंत्री के हाथों तामझाम के साथ इसका फीता कटवाया गया मगर अफसोस है कि इसके बाद भी लोगों को इसका लाभ मिलने के लिए और इंतजार करना पड़ रहा है।
हफ्ते दिन में एजेंसी तय हो जाने का दावा....
बता दें, स्वीमिंग पुल के संचालन के लिए ट्रेंड ट्रेनर समेत अनुभवी लोगों की पूरी टीम तैनात रहती है। लोगों की सुरक्षा सबसे बड़ी जिम्मेदारी रहती है। नगरपालिका के पास इस तरह के कोई मैनपावर नहीं है जाहिर है ऐसे में इसका संचालन नपा खुद नहीं कर सकती। संचालन एजेंसी के माध्यम से ही होगा। इधर लोकार्पण के बाद भी शुरु नहीं हो पाने के पीछे नपा के अफसरों के द्वारा यह दलील दी जा रही है कि संचालन एजेंसी के लिए तीन माह पूर्व १४ जून को परिषद की सामान्य सभा की बैठक में इसे रखा गया था। पीआईसी में भी चर्चा हुई थी। निविदा भी बुलाई जा चुकी थी पर एक भी एजेंसी भाग लेने नहीं पहुंची। इसलिए कुछ विलंब हो रहा है। दूसरी निविदा बुलाई जा चुकी है, सात दिनों में एजेंसी तय होने की पूरी उम्मीद है।
मासिक दर में मिलेगी सुविधा....
स्वीमिंग पुल को ठेके पर देने के बाद लोगों को यहां तैराकी के लिए एक निश्चित शुल्क ली जाएगी। माह, छिमाही और वार्षिक शुल्क की सुविधा यहां दी जाएगी।
आकाओं को खुश करने आनन-फानन में कराने का नतीजा: उपाध्यक्ष
इधर लोकार्पण के बाद भी स्वीमिंग पुल शुरु नहीं होने पर नगरपालिका उपाध्यक्ष आशुतोष गोस्वामी ने इसे जनता के साथ धोखा करना बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य के आकाओं को खुश करने के लिए नपाध्यक्ष और नपा अफसरों ने बिना हैंडओवर लिए अधूरे स्वीमिंग पुल का ही फीता कटवा दिया। जबकि स्वीमिंग पुल तैयार ही नहीं हुआ है तभी तो उद्घाटन के बाद भी इसका लाभ नहीं मिल रहा। संचालन एजेंसी तक तय नहीं है। चेजिंग रुम, इलेक्ट्रिसिटी, बाउंड्रीवाल, शेड, पॉर्किंग जैसे काम अधूरा हुआ है। सिर्फ वाहवाही लूटने के लिए फीता कटवा दिया गया है नहीं तो तत्काल इसे शुरु कराना चाहिए।
स्वीमिंग पुल पूरी तरह से तैयार है। संचालन एजेंसी के लिए हमारी ओर से पूरी तैयारी हो चुकी थी लेकिन ऐन वक्त पर कोई एजेंसी टेंडर में भाग लेने नहीं पहुंची। दूसरा टेंडर रि-कॉल किए हैं। जिसमें ७ दिन में एजेंसी तय कर लेंगे। फिर लोगों के लिए स्वीमिंग पुल खुल जाएगा।
चंदन शर्मा, सीएमओ नपा