
भाजपा ने इस बार गुहाराम अजगले पर जताया भरोसा, जानिए इनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
जांजगीर-चांपा. लोकसभा सीट के लिए भारतीय जनता पार्टी ने डेढ़ दशक पहले सारंगढ़ लोकसभा सीट के सांसद गुहाराम अजगले पर दांव लगाया है। गुहाराम अजगले मूलत: रायगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील के छोटे से गांव छोटे खैरा के रहने वाले हैं। वर्तमान में राष्ट्रीय सचिव अनुसूचित जाति मोर्चा एवं प्रदेश प्रभारी ओडिशा राज्य के अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी हैं। वे पहले 2004 से 09 तक सारंगढ़ के सांसद रह चुके हैं। उनका जनसंपर्क इस दिनों जोरों पर चल रहा है।
एक ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का बखान करते हुए अपने पक्ष में वोट मांग रहे हैं। नरेंद्र मोदी के चेहरे को लेकर उन्हें काफी उम्मीदें हैं। तो वहीं दूसरी ओर पैराशूट प्रत्याशी होना उनके लिए घातक हो सकता है। क्योंकि वे जिले में कभी सक्रिय नहीं दिखाई दिए। भाजपा के शीर्ष नेताओं ने उन्हें जांजगीर के लिए टिकट दिया और वे मैदान में उतर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चेहरा लेकर वे धुआंधार प्रचार-प्रसार में जुटे हुए हैं।
एक नजर...
नाम - गुहाराम अजगले
पार्टी- बीजेपी
पिता- स्व. टीकाराम
माता- जानकी देवी
जन्म- 30.04.1967
शिक्षा- एमए, एलएलबी
पेशा- कृषि
Published on:
02 Apr 2019 03:53 pm
बड़ी खबरें
View Allजांजगीर चंपा
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
