इसके अलावा शहर के बाहर ग्रामीण अंचल जैसे अकलतरा, सक्ती, बाराद्वार, पामगढ़ समेत सभी इलाकों में बेरिकेट्स लगाए गए थे। क्योंकि कांग्रेसी प्रदर्शन करने वाले थे। सुबह से ही पुलिस की वाहने शहर में गश्त कर रही थी। पंडाल की सुरक्षा व्यवस्था के डीआईजी अजय यादव, जिले की एसपी नीतु कमल पंडाल में बैठी थी। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पार्किंग में एसडीओपी स्तर के अधिकारी मौके पर मौजूद थे। वाहनों को एकत्रित करने के लिए १६ पार्किंग स्थल बनाए गए थे। सुरक्षा के एहतियात उनके कपड़े सहित सारे बैग तलाशे जा रहे थे।