3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुर्गा पूजा कार्यक्रम देखने जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Molestation Case: घर घुसकर नाबिलिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
दुर्गा पूजा कार्यक्रम देखने जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दुर्गा पूजा कार्यक्रम देखने जा रही नाबालिग से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हसौद. नाबालिग के घर घुसकर छेड़छाड़ करने वाला युवक पुलिस गिरफ्त में है। नाबालिग की रिपोर्ट पर पुलिस ने जुर्म दर्ज किया और उसे पकड़कर जेल दाखिल कर दिया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र के ग्राम हरेठीखुर्द की है। पुलिस के अनुसार नाबालिग रविवार की शाम को दुर्गा पूजा कार्यक्रम देखने जा रही थी। बीच रास्ते में उसे ठंड का एहसास हुआ तो वह अपने घर से शॉल लेने गई। इसी दौरान गांव का ही लक्ष्मण साहू (24) नाबालिग को घर घुसकर उसके साथ छेडख़ानी करने लगा।

Read More: ड्यूटी के लिए घर से निकले आरक्षक की पांच दिन बाद नहर में मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी
नाबालिग ने मामले की रिपोर्ट लिखाने परिजनों के साथ थाना पहुंची। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस जांच करने जुट गई। आरोपी घटना के बाद से फरार था। सोमवार की सुबह आरोपी लक्ष्मण साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या ताजातरीन खबरों, Live अपडेट के लिए Download करें Patrika Hindi News App.

Story Loader